फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now cm yogi will began zonal review from akhilesh yadav constituency azamgarh

सीएम योगी अब अखिलेश के क्षेत्र आजमगढ़ से करेंगे मंडलीय समीक्षा की शुरुआत

Fri, 21 Jun 2019 10:17 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 21 Jun 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
now cm yogi will began zonal review from akhilesh yadav constituency azamgarh
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंडलीय बैठकों की शुरुआत 23 जून को आजमगढ़ मंडल से होगी। सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यहां से सांसद हैं। भाजपा इस सीट पर चुनाव हार गई थी। अखिलेश ने लोकसभा चुनाव के बाद आजमगढ़ के पहले भ्रमण में प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा था। मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने आजमगढ़ की मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी को सीएम की समीक्षा बैठक की तैयारियों के संबंध में विस्तृत दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी की सबसे पहले वाराणसी मंडल से समीक्षा बैठकों के शुरुआत की योजना थी। वाराणसी मंडल की समीक्षा जौनपुर में प्रस्तावित थी। मगर, इस कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया है। योगी 22 जून को वाराणसी जाएंगे लेकिन वहां वह मंडल की जगह वाराणसी जिले में सरकार की प्राथमिकता से जुड़े कार्यों की समीक्षा करेंगे। 
विज्ञापन


मंडलीय बैठकों की शुरुआत वह 23 जून को आजमगढ़ मंडल से करेंगे। मंडलीय बैठकों में मंडलायुक्त, मंडल से जुड़े आईजी, डीआईजी के अलावा मंडल के सभी डीएम, एसएसपी/एसपी, सीडीओ, संयुक्त व उप विकास आयुक्त, आरएफसी, एजेंडा बिंदुओं से जुड़े समस्त मंडल स्तरीय अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा मंडलायुक्त उन अधिकारियों को भी आमंत्रित कर सकते हैं जिन्हें वह जरूरी समझें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बैठकों से पहले सांसदों, विधायकों व जनप्रतिनिधियों से मिलेंगे। इसके बाद पूर्वाह्न 11 से 12 बजे तक कानून-व्यवस्था व 12 से दो बजे तक विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करेंगे। मंडलीय बैठकों के पहले मुख्यमंत्री की समीक्षा के लिए तैयार कराई गई जिलों की कानून-व्यवस्था व विकास कार्यों की बिंदुवार रिपोर्ट की प्रति मुख्य सचिव डा. अनूप चंद्र पांडेय व प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल को भेजी जाएगी। 

मंडलायुक्त जिलों के विकास कार्यों की जबकि डीआईजी कानून-व्यवस्था की रिपोर्ट भेजेंगे। बैठक के बाद दोनों अधिकारी समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश व आदेश से जुड़े कार्यवृत प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री को उपलब्ध कराएंगे। अन्य मंडलों की समीक्षा बैठक का कार्यक्रम जल्द तय किए जाने की योजना है।

जिन बिंदुओं पर लखनऊ में समीक्षा, उसी पर मंडल में परखेंगे हकीकत

मुख्यमंत्री योगी ने 12 जून को प्रदेश के जिलाधिकारियों व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ कानून-व्यवस्था व विकास कार्यों की लखनऊ में जिस 18 बिंदु के एजेंडे पर समीक्षा की थी, मंडलीय समीक्षा बैठकें उसी एजेंडे पर होंगी।

मुख्यमंत्री जिलों के प्रशासनिक प्रभारी अधिकारियों की भ्रमण रिपोर्ट, मंडलायुक्त व डीआईजी द्वारा बिंदुवार भेजी गई प्रगति रिपोर्ट पर अपने कार्यालय की समीक्षा रिपोर्ट तथा जन प्रतिनिधियों से मिले फीडबैक पर समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री की बैठक में वे सभी अधिकारी रहेंगे जिन्हें उन्होंने लखनऊ में बुलाकर लगातार तीन दिन तक सरकार की रीति-नीति का पाठ पढ़ाया था।

प्रभारी अधिकारियों की रिपोर्ट बेहद अहम
मुख्यमंत्री की मंडलीय समीक्षा बैठकों में जिलों के कामकाज की समीक्षा व लोगों से फीडबैक लेने के लिए प्रभारी अधिकारी के रूप में भेजे गए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की रिपोर्ट बेहद अहम होगी। मुख्यमंत्री जिस मंडल की समीक्षा करेंगे वहां के सभी जिलों के जिला प्रभारियों की रिपोर्ट व संस्तुतियां उन्हें उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रभारी अधिकारियों की रिपोर्ट कार्रवाई का आधार भी बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed