फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now buyers will get pure gold in jewelry

एक जून से सिर्फ हॉलमार्क लगे गहने ही बिकेंगे, अब ग्राहकों को मिलेगा शुद्ध सोना

Sun, 21 Mar 2021 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Now buyers will get pure gold in jewelry
Now buyers will get pure gold in jewelry
लखनऊ। सोने के गहने खरीदने पर उसकी गुणवत्ता को लेकर रहने वाली आशंका जल्द खत्म हो जाएगी। इसका कारण है कि एक जून से सभी सराफा कारोबारी हॉलमार्क के ही गहने बेचेंगे। वे सोने की शुद्धता की गारंटी भी देंगे।
विज्ञापन

नई व्यवस्था में ग्राहक ब्रांडेड कंपनी के शोरूम से सोने के गहने खरीदें या अन ब्रांडेड कारोबारी के शोरूम से, उन्हें एक समान कीमत ही चुकानी पडे़गी। अभी दोनों के गहनों की कीमत में प्रति दस ग्राम तीन से चार हजार रुपये का अंतर रहता है। कारोबारी सोने के गहने की हॉलमार्किंग की लागत ग्राहकों से ही वसूलेंगे। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व चौक के कारोबारी अनुराग रस्तोगी ने बताया कि एक गहने की हॉलमार्किंग की लागत 35 रुपये आएगी। ऐसे में ग्राहक जितने आइटम खरीदेंगे, उन्हें 35 रुपये के रेट से अतिरिक्त रकम चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन

पांच फीसदी ने ही अब तक कराया है पंजीयन
लखनऊ सराफा एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि जिले में छोटे, मझोले व बड़े मिलाकर छह हजार से अधिक सराफा कारोबारी हैं। इनमें से अब तक पांच फीसदी (300) ने ही हॉलमार्किंग गहने बेचने के लिए पंजीयन कराया है, जबकि सभी कारोबारियों का पंजीयन अनिवार्य है। पांच साल के पंजीयन का शुल्क 05 से 25 हजार रुपये तक है। बाद में नवीनीकरण कराना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी पड़ेगा ग्राहक के साथ धोखाधड़ी करना
हॉलमार्किंग के नए नियमों के अनुसार ग्राहक को 22 कैरेट सोना बताकर गहने बेचने पर जांच में यह 18 कैरेट पाया गया तो धोखाधड़ी करने वाला कारोबारी जेल जाएगा। भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से उस पर जुर्माना भी ठाेंका जा सकता है। नई व्यवस्था लागू होने को देखते हुए कारोबारियों ने सोने के गहनों का पुराना स्टॉक निकालना शुरू कर दिया है।

बंद हो जाएगा बिना बिल के सोना बिकना
लखनऊ महानगर सराफा एसोसिएशन के महामंत्री एवं बंगला बाजार के कारोबारी मनीष वर्मा ‘बन्नू’ ने बताया कि एक जून से सोने के गहने लेने पर सभी खरीदारोें को जीएसटी भरना पड़ेगा। ऐसे में बिना बिल के सोना बिकना बंद हो जाएगा। हॉलमार्किंग कोड के जरिये गहने बेचने वाली फर्म का ब्योरा चंद समय में पता चल जाएगा। साथ ही इसकी भी जांच हो जाएगी कि कारोबारी ने पक्का बिल काटा है या नहीं।
सोना की शुद्धता को समझें
24 कैरेट 99.9 प्रतिशत
23 कैरेट 95.8 प्रतिशत
22 कैरेट 91.6 प्रतिशत
21 कैरेट 87.5 प्रतिशत
18 कैरेट 75.0 प्रतिशत
17 कैरेट 70.8 प्रतिशत
14 कैरेट 58.5 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed