फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now bjp starts preparing for jhansi rally of modi

क्रेजी कानपुर के बाद झांसी में झंडा गाड़ने की तैयारी

Mon, 21 Oct 2013 12:43 PM IST
अखिलेश वाजपेयी/लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/लखनऊ Updated Mon, 21 Oct 2013 12:43 PM IST
विज्ञापन
now bjp starts preparing for jhansi rally of modi

कानपुर रैली में जुटी भीड़ से उत्साहित भाजपा अब झांसी में रैली की तैयारी में जुट गई है। मंच और मैदान को तैयार करने का काम शुरू हो गया है।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी सोमवार को वहां पहुंच रहे हैं। जहां वह बुंदेलखंड के लोगों के साथ रैली की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

पढ़ें- 'भाजपा, संघ जैसी सांप्रदायिक शक्तियां फैला रहीं भ्रम'
विज्ञापन


रैली के प्रचार-प्रसार के लिए भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, डा. चंद्रमोहन सिंह व मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ल रविवार को दिन भर झांसी में रहे।

पार्टी के सह प्रभारी सत्येन्द्र कुशवाहा और क्षेत्रीय अध्यक्ष बाबूराम निषाद भी लगातार सभी जिलों का दौरा करके भीड़ जुटाने की कोशिश में जुटे हैं।

मोदी व बदले समीकरण से भाजपा उत्साहित

मोदी की कानपुर रैली में जुटी भीड़ और बुंदेलखंड में बदले राजनीतिक समीकरणों से भाजपा उत्साहित है। भले ही भाजपा को लोकसभा के पिछले चुनाव में यहां की चार में एक भी सीट न मिली हों। पर, इस बार बदले समीकरणों ने भगवा टोली को इस इलाके में कमल खिलाने की आस जगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस इलाके में लोकसभा की चार सीटों में पिछली बार सपा को दो बांदा व जालौन सीटें मिली थी। बांदा से जीते आर.के. सिंह पटेल पार्टी छोड़ गए हैं।

पढ़ें- मोदी ने बदल दिया सपा का चुनावी ब्लूप्रिंट

जालौन से सांसद घनश्याम अनुरागी का सपा ने टिकट काट दिया है। हमीरपुर से बसपा सांसद विजय बहादुर सिंह को मोदी की तारीफ पर बसपा से रुखसत कर दिया गया है।

झांसी से कांग्रेस सांसद प्रदीप जैन ‘आदित्य’ जीते थे। भाजपा को उम्मीद है कि मोदी के सहारे वह इन स्थितियों का लाभ उठा सकती है।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed