फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now ARV and anti snake venom will be available 24 hours in Jankipuram Trauma Center

Lucknow News: जानकीपुरम ट्रॉमा सेंटर में अब 24 घंटे लगेगी एआरवी व एंटी स्नेक वेनम

Mon, 09 Jun 2025 01:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Now ARV and anti snake venom will be available 24 hours in Jankipuram Trauma Center
लखनऊ। जानकीपुरम ट्रॉमा सेंटर में अब 24 घंटे एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) और एंटी स्नेक वेनम लगाई जाएगी। अभी तक यह सुविधा ओपीडी के वक्त ही थी। जानकीपुरम ट्रॉमा सेंटर की क्षमता 50 बेड की है। अभी यहां 20 से अधिक बेड पर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। ट्रॉमा की इमरजेंसी में 24 घंटे मरीजों को इलाज मिल रहा है। ऑर्थोपेडिक व जनरल सर्जरी विभाग की ओटी भी शुरू हो गई है। बीकेटी साढ़ामऊ स्थित राम सागर मिश्र संयुक्त अस्पताल से संबद्ध होने बाद ट्रॉमा सेंटर में मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ रही हैं। राम सागर मिश्र अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि बारिश के दिनों में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में जानकीपुरम ट्रॉमा सेंटर में अब 24 घंटे एआरवी और एंटी स्नैक वेनम की वैक्सीन लगेगी। इसके लिए इमरजेंसी में वैक्सीन रखवाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed