फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now, app candidate from farrukhabad returns ticket

केजरीवाल को बड़ा झटका, पत्रकार ने दिया गच्चा

Mon, 31 Mar 2014 03:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 31 Mar 2014 03:29 PM IST
विज्ञापन
now, app candidate from farrukhabad returns ticket

आम आदमी पार्टी को नेशनल पार्टी बनाने का ख्वाब देख रहे अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। टिकट लौटाने वाले उनके सिपाहियों की संख्या अब पांच हो गई है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में बड़े नेताओं को चुनौती देने के लिए अरविंद ने जो सेना तैयार की, उसके ही सिपाही बीच राह में ही विजय रथ से उतरते जा रहे हैं।

ताजा मामला है यूपीए सरकार में विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की लोकसभा सीट फर्रूखाबाद से। सोमवार को, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मुकुल त्रिपाठी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर संगीन आरोप लगाते हुए टिकट लौटा दिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा, पिछले दिनों लखीमपुर खीरी से पार्टी के दिग्गज व सबसे वरिष्ठ नेताओं में एक इलियास आजमी ने भी टिकट लौटा दिया था। चंडीगढ़ से सविता भट्टी पहले ही टिकट लौटा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकुल त्रिपाठी ने लगाए गंभीर आरोप

now, app candidate from farrukhabad returns ticket

पत्रकार से नेता बने मुकुल त्रिपाठी ने अमर उजाला से बातचीत में इस खबर की पुष्टि की कि उन्होंने पार्टी का टिकट ‌लौटा दिया है।

मुकुल ने पार्टी के मैनेजमेंट पर आरोप लगाते हुए कहा है कि क्षेत्र में उन्हें कतई समर्थन नहीं मिल रहा था। बकौल मुकुल, 'संजय सिंह को कई बार फोन करने पर भी उन्होंने फोन तक उठाने की जहमत नहीं उठाई। लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी भी सिर्फ 5 फीसदी वोट चाहते हैं, ताकि पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा‌ मिल जाए।'

मुकुल के मुताबिक, स्‍थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं का समर्थन ‌नहीं मिल रहा था। जब नेतृत्व से भी कोई समर्थन मिलता नहीं दिखा, तो मैंन चुनाव न लड़ने का फैसला किया।

अरविंद ने भी मुकुल के साथ रोड शो में कहा था कि उन्होंने मुकुल त्रिपाठी की विकलांगता को देखते हुए उन्हें टिकट दिया था और चाहते थे कि वे संसद में खुर्शीद को हराकर पहुंचें।

इलियास भी चल रहे थे नाराज

now, app candidate from farrukhabad returns ticket

पार्टी के दिग्गज नेता इलियास आजमी ने भी पिछले दिनों लखीमपुर से टिकट लौटाकर अरविंद की दिक्कतें बढ़ा दी हैं।

दरअसल, लखनऊ लोकसभा सीट से पार्टी आदर्श शास्त्री को चुनाव लड़ाना चाहती है। कुछ समय पहले हुई पीएसी की बैठक में सब कुछ तय भी हो गया।

लेकिन बाद में पीएसी के सदस्य इलियास आजमी ने पेंच फंसा दिया। दो बार सांसद रहे इलियास को पार्टी ने लखीमपुर खीरी से टिकट दिया गया था। लखनऊ से टिकट न मिलने पर आजमी नाराज चल रहे थे।

लेकिन इलियास ने लखीमपुर खीरी सीट से लड़ने से इनकार कर दिया। उन्होंने लखनऊ सीट पर अपना ‘वीटो’ लगाते हुए यही से चुनाव लड़ने की बात कही।

ये पांच नेता लौटा चुके हैं टिकट

now, app candidate from farrukhabad returns ticket

इन तीन नेताओं के अलावा भी दो नेता ‌अरविंद को टिकट लौटा चुके हैं। उत्तर-पश्चिम दिल्ली से आप के उम्मीदवार महेंद्र सिंह भी राखी बिड़लान पर आरोप लगाकर टिकट लौटा चुके हैं।

महेंद्र सिंह ने राखी पर पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए टिकट लौटाया था, जिसकी वजह से पार्टी की छवि को भी करारा झटका लगा था।

यूपी के ही फैजाबाद से पार्टी के उम्मीदवर इकबाल मुस्तफा भी टिकट लौटा चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, फैजाबाद में भी इकबाल को स्‍थानीय समर्थन न मिलने के चलते ही यह कदम उठाना पड़ा था।

कुछ ऐसे ही आरोप जसपाल भट्टी की पत्नी सविता भट्टी ने भी लगाए थे और अ‌रविंद को टिकट लौटा दिया था। अब उनकी जगह गुल पनाग चुनाव लड़ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed