फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now along kite flying these activities also banned within 10 km radius airport

Lucknow : अमौसी एयरपोर्ट के 10 किमी के दायरे में पतंग उड़ानें पर रोक, लेजर लाइट पर भी लगी पाबंदी

Tue, 24 Jun 2025 03:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 24 Jun 2025 03:41 PM IST
सार

अमौसी एयरपोर्ट की सुरक्षा के मद्देनजर अब 10 किमी की परिधि में पतंगबाजी और लेजर लाइट पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की अध्यक्षता में हुई हवाई अड्डा पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
Now along  kite flying  these activities also banned within 10 km radius   airport
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमौसी एयरपोर्ट के 10 किमी की परिधि में पतंगबाजी और लेजर लाइट पर पाबंदी लगाई जाएगी। सोमवार को मंडलायुक्त ने एयरपोर्ट, एलडीए, नगर निगम व यूपी राज्य वन विभाग के अफसरों के साथ हवाई अड्डा पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक की। तभी ये निर्णय लिया और पुलिस कमिश्नर को इस संबंध में पत्र लिखा है।

विज्ञापन


मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने कहा कि लेजर लाइट व पतंग आदि हवाई संचालन को प्रभावित करते हैं। इसलिए ये निर्णय लिया गया है। बैठक में हवाई अड्डे की टीम ने बताया कि एयरपोर्ट के पास मीट की चार-पांच दुकानें चिह्नित की गई हैं। इनको सुरक्षा के लिहाज से हटाया जाना जरूरी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP Politics: सपा से निष्कासित बागी विधायक मनोज पांडेय जल्द दे सकते हैं इस्तीफा, BJP नेतृत्व से मिला ये आश्वासन
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने नगर निगम के अफसरों को निर्देश दिए है कि टीम गठित कर इन दुकानों को हटवाएं। साथ ही उनको निर्देशित किया कि हवाई अड्डे के आसपास के परिसर में स्ट्रीट डॉग के स्टेरलाइजेशन कराएं।

ये भी पढ़े- UP News: फर्जी अभिलेखों पर बना था उज्बेकी महिला का ड्राइविंग लाइसेंस, अब मददगारों को ढूंढ रही पुलिस

ये कार्रवाई भी जरूरी

बैठक में अफसरों ने मंडलायुक्त ने बताया कि हवाई पट्टी के संपर्क मार्ग पर पड़ने वाली ऊंची बिल्डिंग पर लगे टॉवर व सीढ़ियां भी सुरक्षा के मद्देनजर खतरा हैं। मंडलायुक्त ने इनको भी हटवाने के निर्देश दिए। साथ ही एयरपोर्ट परिसर के पास जलभराव की समस्या के निस्तारण, साफ-सफाई आदि करवाने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed