फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now 2100 more seats in BTC soon

बीएड का क्रेज घटा, बढ़ेंगी बीटीसी की सीटें

Sun, 05 Jan 2014 03:21 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला ब्यूरो
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Jan 2014 03:21 PM IST
विज्ञापन
now 2100 more seats in BTC soon

बीएड का क्रेज कम होते ही प्रदेश में बीटीसी के निजी कॉलेज धड़ाधड़ खुलते जा रहे हैं। पांच साल पहले जहां 40 निजी बीटीसी कॉलेज हुआ करते थे, वहीं यह संख्या 623 तक पहुंच गई।

विज्ञापन


अब इसमें 42 और कॉलेज जुड़ने जा रहे हैं। इन कॉलेजों में 2100 सीटें होंगी और इन पर इसी सत्र में प्रवेश दिए जाने की संभावना है।

राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शीघ्र ही संबद्धता प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। शासन स्तर पर उच्चाधिकारियों की बैठक में इस संबंध में काफी हद तक सहमति बन गई है।
विज्ञापन


राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) को शासन शीघ्र ही निर्देश देने वाला है। सूबे के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शिक्षक बनने की योग्यता स्नातक व बीटीसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले शिक्षकों की कमी को देखते हुए बीएड वालों को छह माह का विशिष्ट बीटीसी का प्रशिक्षण देकर सहायक अध्यापक बनाया जाता था।

लेकिन जब से बीएड वालों को प्राइमरी टीईटी की परीक्षा से वंचित किया गया है, तब से बीटीसी का क्रेज तेजी से बढ़ा है। इसका फायदा निजी कॉलेज प्रबंधन भी उठाने चाहते हैं।


इसलिए बीएड को छोड़कर बीटीसी कॉलेज खोलने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। एससीईआरटी से इस साल बीटीसी कॉलेज खोलने के लिए 367 संस्थाओं को संबद्धता दी जा चुकी है।

इन कॉलेजों में इसी साल प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जानी है। इस बीच 42 और कॉलेजों को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने मान्यता दी है।

मान्यता के साथ इन्हें वर्ष 2014-15 में छात्र आवंटन की बात कही गई थी, पर इन कॉलेजों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया तो फैसला इनके पक्ष में आया।

अब इन कॉलेजों को चालू सत्र यानी 2013-14 में ही संबद्धता देते हुए छात्रों का आवंटन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed