फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now 15 Percent discount on travel of AC buses between Lucknow to Delhi

यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब लखनऊ से दिल्ली के बीच एसी बसों की यात्रा पर 15 फीसदी तक की छूट

Sun, 29 Dec 2019 11:11 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 29 Dec 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
Now 15 Percent discount on travel of AC buses between Lucknow to Delhi
सांकेतिक तस्वीर
यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम नए साल से लखनऊ और दिल्ली के बीच एसी बस में सफर करने वाले यात्रियों को किराये में छूट देने जा रहा है। इस योजना को निदेशक मंडल ने बीते पिछले दिनों हुई बोर्ड की बैठक में मंजूरी दी है, जो एक जनवरी से प्रभावी होगी। 
विज्ञापन


तीन माह बाद की इसकी समीक्षा की जाएगी। इसके बाद इस योजना को दोबारा तीन माह के लिए लागू किया जाएगा। दूसरी बार समीक्षा करने के बाद पूरे प्रदेश में इस योजना को लागू करने पर विचार होगा। 
विज्ञापन


इस योजना में यात्री दूरी के हिसाब से 1.5-15 फीसदी तक किराए में छूट पाएंगे। प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने बताया कि यात्रियों को रेलवे की तर्ज पर लंबी दूरी की यात्रा करने पर टेलिस्कोपिक सिस्टम के आधार पर स्कैनिया और वॉल्वो बस के किराये में छूट का प्रावधान किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना के तहत 100 किमी के बाद प्रत्येक 50 किमी के लिए किराये की दरों में 1.5 प्रतिशत की कमी की गई। उन्होंने बताया कि सबसे पहले लखनऊ-दिल्ली रूट पर इसे लागू किया गया है। जो यात्री 600 किमी की दूरी का सफर करेगा उसको 189 रुपये तक की छूट हासिल होगी। 

दूरी    छूट प्रतिशत    वर्तमान किराया    छूट के बाद किराया
100    00    210    210
150    1.5    315    310
200    3.00    420    407
250    4.50    525    501
300    6.00    630    592
350    7.50    735    680
400    9.00    840    764
450    10.50    945    846
500    12.00    1050    924
550    1350    1155    999
600    15.00    1260    1071
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed