{"_id":"5fd1b5728ebc3e3b6e55be61","slug":"now-10-thousand-policemen-will-handle-the-traffic-system-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी की पहल: यूपी में अब 10 हजार पुलिस कर्मी संभालेंगे यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी की पहल: यूपी में अब 10 हजार पुलिस कर्मी संभालेंगे यातायात व्यवस्था
Thu, 10 Dec 2020 11:14 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में यातायात व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी की पहल पर यातायात निदेशालय के पांच हजार पद बढ़ा दिए गए हैं। ये पुलिस कर्मी नागरिक पुलिस से यातायात में स्थानांतरित किए जा रहे हैं।
जल्द ही प्रशिक्षण दिलाने के बाद इन यातायात पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया जाएगा। जानकारी के अनुसार प्रदेश में अभी तक यातायात पुलिस कर्मियों की संख्या 5080 थी। इसमें 52 ट्रैफिक इंस्पेक्टर, 180 ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर, 733 मुख्य आरक्षी और 4115 कांटेबल थे।
डीजीपी के आदेश के बाद 43 ट्रैफिक इंस्पेक्टर, 400 ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर, 1280 मुख्य आरक्षी और 3277 कांस्टेबल बढ़ा दिए गए हैं। नए आ रहे पुलिस कर्मियों को डेढ़ माह का प्रशिक्षण दिलाने के बाद फील्ड में भेज दिया जाएगा। नए यातायात पुलिस कर्मियों के आने से कई बड़े जिलों में यातायात की खराब स्थिति में सुधार हो सकेगा।

लखनऊ-कानपुर व मथुरा-चंदौली हाईवे पर बनेंगे 21 थाने
प्रदेश में फिर से हाईवे पुलिसिंग की कवायद शुरू हो गई है। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवाबगंज में और दही इलाके में थाने बनेंगे। वहीं मथुरा-चंदौली जीटी रोड पर 19 थाने बनाए जाएंगे। विश्व बैंक इसके लिए राज्य सरकार को 300 करोड़ रुपये का ऋण देगा।
यह पायलट प्रोजेक्ट कामयाब रहा तो अन्य र्हाईवे पर भी थाने बनाए जाएंगे। दोनों हाईवे पर कुल पांच सर्किल बनाए जाएंगे। वहां दो अपर पुलिस अधीक्षक तैनात किए जाएंगे।
यह पायलट प्रोजेक्ट कामयाब रहा तो अन्य र्हाईवे पर भी थाने बनाए जाएंगे। दोनों हाईवे पर कुल पांच सर्किल बनाए जाएंगे। वहां दो अपर पुलिस अधीक्षक तैनात किए जाएंगे।