फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now 10 thousand policemen will handle the traffic system in uttar pradesh

डीजीपी की पहल: यूपी में अब 10 हजार पुलिस कर्मी संभालेंगे यातायात व्यवस्था

Thu, 10 Dec 2020 11:14 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 10 Dec 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
now 10 thousand policemen will handle the traffic system in uttar pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
प्रदेश में यातायात व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी की पहल पर यातायात निदेशालय के पांच हजार पद बढ़ा दिए गए हैं। ये पुलिस कर्मी नागरिक पुलिस से यातायात में स्थानांतरित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जल्द ही प्रशिक्षण दिलाने के बाद इन यातायात पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया जाएगा। जानकारी के अनुसार प्रदेश में अभी तक यातायात पुलिस कर्मियों की संख्या 5080 थी। इसमें 52 ट्रैफिक इंस्पेक्टर, 180 ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर, 733 मुख्य आरक्षी और 4115 कांटेबल थे।
विज्ञापन


डीजीपी के आदेश के बाद 43 ट्रैफिक इंस्पेक्टर, 400 ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर, 1280 मुख्य आरक्षी और 3277 कांस्टेबल बढ़ा दिए गए हैं। नए आ रहे पुलिस कर्मियों को डेढ़ माह का प्रशिक्षण दिलाने के बाद फील्ड में भेज दिया जाएगा। नए यातायात पुलिस कर्मियों के आने से कई बड़े जिलों में यातायात की खराब स्थिति में सुधार हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

लखनऊ-कानपुर व मथुरा-चंदौली हाईवे पर बनेंगे 21 थाने 

now 10 thousand policemen will handle the traffic system in uttar pradesh
प्रदेश में फिर से हाईवे पुलिसिंग की कवायद शुरू हो गई है। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवाबगंज में और दही इलाके में थाने बनेंगे। वहीं मथुरा-चंदौली जीटी रोड पर 19 थाने बनाए जाएंगे। विश्व बैंक इसके लिए राज्य सरकार को 300 करोड़ रुपये का ऋण देगा।

यह पायलट प्रोजेक्ट कामयाब रहा तो अन्य र्हाईवे पर भी थाने बनाए जाएंगे। दोनों हाईवे पर कुल पांच सर्किल बनाए जाएंगे। वहां दो अपर पुलिस अधीक्षक तैनात किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed