फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Notices issued to two Sister-in-Charges of KGMU's Ophthalmology Department.

Lucknow News: केजीएमयू के नेत्र रोग विभाग की दो सिस्टर इंचार्ज को नोटिस

Tue, 21 Jul 2026 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to two Sister-in-Charges of KGMU's Ophthalmology Department.
केजीएमयू।
लखनऊ। केजीएमयू के नेत्र रोग विभाग में अनियमितताओं का मामला सामने आया है। इस मामले में जल्द ही दो सिस्टर इंचार्ज पर कार्रवाई हो सकती है। उपकुलसचिव प्रो. पवित्र रस्तोगी ने दोनों को नोटिस देकर तीन कार्य दिवस में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

विभाग की जांच में पता चला कि जरूरी सामान और दवाइयां एचआरएफ स्टोर के बजाय बाहर से खरीदी जा रही थीं। सिस्टर इंचार्ज कंचन सिंह और सविता देवी को इस पूरी प्रक्रिया की जानकारी थी। इसके बावजूद उन्होंने उच्च अधिकारियों को सूचना नहीं दी। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्रो. पवित्र रस्तोगी के अनुसार, संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, कुलपति ने विभाग में कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए 2025 संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाई थी। इस एसओपी के तहत वार्ड की प्रभारी सिस्टर को संबंधित रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करना था कि ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाली सभी वस्तुओं की खरीद एचआरएफ स्टोर से ही की जाए। किसी कारणवश बाहर से खरीद करनी पड़े तो स्रोत का सत्यापन शल्य प्रक्रिया से पहले करना था, मगर इस एसओपी का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed