फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Notices issued to Lucknow University teachers and staff who failed to settle accounts after receiving advance payments.

Lucknow News: अग्रिम भुगतान लेकर भूले, लविवि के शिक्षकाें-कर्मचारियों को नोटिस

Mon, 15 Jun 2026 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to Lucknow University teachers and staff who failed to settle accounts after receiving advance payments.
लखनऊ विश्वविद्यालय
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के केंद्रीय लेखा कार्यालय ने अग्रिम धनराशि का समायोजन न करने पर नोटिस जारी किया है। यह नोटिस विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद के पदाधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को भेजा गया है।
विज्ञापन

लेखा कार्यालय ने बताया कि निर्धारित अवधि में अग्रिम राशि का हिसाब प्रस्तुत नहीं किया गया है। ऑडिट रिपोर्ट में आपत्ति के बाद यह कार्रवाई की गई है। लविवि कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष और महामंत्री को भी नोटिस जारी हुआ है। इसमें कई शिक्षकों व कर्मचारियों के नाम भी सूची में शामिल हैं। लेखा अधिकारी अंतरा बनर्जी ने सभी को एक हफ्ते में हिसाब देने को कहा है। नियमों के अनुसार, किसी भी अग्रिम का हिसाब अधिकतम तीन महीने में देना अनिवार्य होता है। यह मामले ऑडिट पैरा से जुड़े हैं, जिनकी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्तियों की होगी। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता मुकुल श्रीवास्तव ने इस मामले की जानकारी न होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed