फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Notice to VDOs and 18 ADOs of 688 villages

Lucknow News: 688 गांवों के वीडीओ व 18 एडीओ को नोटिस

Fri, 29 Mar 2024 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 29 Mar 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Notice to VDOs and 18 ADOs of 688 villages
रायबरेली। वित्तीय वर्ष 2023-24 में मॉडल बनाने के लिए चिह्नित 688 गांवों में विकास कार्यों में लापरवाही पर डीपीआरओ ने सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों (वीडीओ) के साथ ही 18 ब्लॉकों के सहायक विकास अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। तीन दिन में प्रगति में सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


जिले में 688 गांवों को मॉडल बनाने के लिए चुना गया है। इन गांवों को 66.85 करोड़ रुपये भी दिए गए हैं, लेकिन बार-बार निर्देश के बाद भी गांवों में प्रगति बेहद खराब है। रोहनियां ब्लॉक के मॉडल गांवों में काम ही नहीं शुरू किया गया तो डलमऊ में अब तक दो प्रतिशत ही बजट खर्च किया गया।
विज्ञापन

दीनशाह गौरा में 3.65 प्रतिशत, जगतपुर में 3.99 प्रतिशत, खीरों में 5.87 प्रतिशत, सतांव में 6.64 प्रतिशत, अमावां में 10.12 प्रतिशत, छतोह में 15.42 प्रतिशत, ऊंचाहार में 12.72 प्रतिशत, हरचंदपुर में 17.96 प्रतिशत, लालगंज में 19.68 प्रतिशत, महराजगंज में 20.56 प्रतिशत, सलोन में 21.49 प्रतिशत, सरेनी में 29.93 प्रतिशत, डीह में 32.69 प्रतिशत, शिवगढ़ में 34.11 प्रतिशत और बछरावां में 28.60 प्रतिशत ही धन खर्च किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा में खराब प्रगति मिलने के बाद डीपीआरओ ने सभी ब्लॉकों के सहायक विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया है। 688 गांवों के पंचायत सचिवों को भी तीन दिन में प्रगति में सुधार लाने के आदेश दिए हैं। ऐसा न करने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
डीपीआरओ नवीन सिंह का कहना है कि बार-बार निर्देश के बाद भी एडीओ और पंचायत सचिवों पर असर नहीं पड़ रहा है। प्रगति में सुधार न आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed