फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   notice to retail store for selling contaminated food

कहीं आपने भी तो नहीं खरीदा इस स्टोर से सामान

Tue, 01 Apr 2014 09:02 AM IST
ज्ञान सक्सेना,अमर उजाला /लखनऊ
ज्ञान सक्सेना,अमर उजाला /लखनऊ Updated Tue, 01 Apr 2014 09:02 AM IST
विज्ञापन
notice to retail store for selling contaminated food

इंदिरानगर के मुंशी पुलिया इलाके में ईजी-डे रिटेल स्टोर पर सोमवार दोपहर बाद एफएसडीए की टीम ने छापा मारा।

विज्ञापन


इस दौरान टीम को स्टोर में फंफूद युक्त, एक्सपायरी डेट बीत चुकी डिब्बाबंद खाद्य सामग्री और दूध इत्यादि मिले।

साथ ही गंदगी के बीच रखी गई सड़ी, गली सब्जियां और फल इत्यादि बिकते दिखे।

तीन घंटे से अधिक चली कार्रवाई के बाद जांच टीम ने एक्सपायरी, फंगसयुक्त और बिना निर्माण तिथि दर्ज किए पैक कर बेची जा रही दस सामग्रियों के पैकेट जांच के लिए सीज कर लिए।

इनमें से चार के नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके अलावा मौके पर स्टोर पर बिकती मिली खराब व घटिया किस्म की 25 किलोग्राम से अधिक सब्जियां व फल इत्यादि जब्त कर मौके पर गड्ढा खुदवा कर नष्ट भी कराए गए।
विज्ञापन


जांच टीम में शामिल खाद्य निरीक्षकों ने बताया कि सेहत से खिलवाड़ करने वाली घटिया व खराब खाद्य सामग्री व सब्जियां फल बेचने के आरोपी ईजी-डे स्टोर के संचालक को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिटेल स्टोर से घटिया सामग्री बेचे जाने की शिकायत हुई थी। इसके के आधार पर एफएसडीए के नोडल प्रभारी व सिटी मजिस्ट्रेट धनंजय शुक्ला के निर्देश पर जिला इकाई टीम ने मंडलीय खाद्य निरीक्षक के साथ मिलकर छापेमारी की। जांच के दौरान गंदगी के बीच जिस तरह से खराब सब्जियां व फल बेचे जा रहे थे, उसे देखकर अधिकारी भी भौचक्का रह गए।


पड़ताल के दौरान अमूल्य गोल्ड दूध के दो पैकेट, मिल्क फ्रूट के तीन पैकेट मे फंगस लगी मिली तो कुछ एक्सपायरी डेट के बाद भी बेचे जा रहे थे।

कुछ सामग्रियों के पैकेट में निर्माण व एक्सपायरी तिथि दोनों ही गायब थी। इन सभी नमूनों को प्रयोगशाला जांच के लिए भी अलग से सीलबंद कर भेजा।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि रिटेल स्टोर पर सेहत के लिए नुकसानदायक स्थिति में बिकते मिली आलू, अंगूर, टमाटर, केले व सेब सहित करीब 25 किलो सब्जियां और फल भी नष्ट कराया गया।

रिटेल स्टोर में मिली तमाम खामियों की बाबत जांच टीम ने स्टोर संचालक व मैनेजर अमोल कुमार को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed