फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   notice to evacuate minister residence to rajbhar after rustication

बर्खास्तगी संग राजभर को मंत्री आवास खाली करने का नोटिस, अब यह रहेगा नया पता

Wed, 22 May 2019 09:22 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 22 May 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
notice to evacuate minister residence to rajbhar after rustication
ओम प्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala
मंत्री पद से बर्खास्त किए जाने के साथ ही राज्य संपत्ति विभाग ने ओमप्रकाश राजभर को मंत्री आवास खाली करने का नोटिस भेज दिया है। उन्हें दारुलशफा में दूसरा आवास आवंटित भी कर दिया गया है। बतौर मंत्री राजभर को कालिदास मार्ग स्थित श्रेणी-6 का आवास नंबर 9-ए आवंटित था। 
विज्ञापन


अब उन्हें दारुलशफा स्थित विधायक निवास-2 (नया) में श्रेणी-4 का आवास नंबर 128 आवंटित किया गया है। राजभर अब बतौर विधायक वहीं रहेंगे। इसके अलावा राजभर की पार्टी के विधायक त्रिवेणी राम के नाम पर राजभवन कॉलोनी के आवास का आवंटन भी निरस्त कर दिया गया है। उन्हें डालीबाग स्थित बहुखंडी विधायक निवास में दूसरा आवास आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान समाप्त होने के अगले ही दिन 20 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओमप्रकाश राजभर को पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था। उसी दिन इसके ठीक बाद राज्य संपत्ति विभाग ने राजभर के मंत्री आवास का आवंटन निरस्त कर उन्हें मकान खाली करने का नोटिस भेज दिया था। 

उनके लिए दारुलशफा में नए आवास के आवंटन की सूचना भी भेज दी गई थी। आवंटन आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि ओमप्रकाश राजभर के नाम पहले कोई दूसरा आवास आवंटित किया गया होगा तो उसका आवंटन निरस्त समझा जाएगा।

उधर, ओमप्रकाश राजभर का कहना है कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि मंत्री पद से हटाने के तत्काल बाद किसी नेता को मकान खाली करने का नोटिस भेजा गया हो। उन्हें मकान खाली करने के लिए कम से कम 15 दिन का समय देना चाहिए था। 

उन्होंने कहा, इस समय मैं दिल्ली में हूं और वापस आते ही मंत्री आवास खाली कर दूंगा।  राजभर ने कहा कि जो आवास उन्हें आवंटित किया गया है, उसका ताला पिछले 20 साल से नहीं खुला है। इससे लगता है कि सरकार अब उनका और उनके कार्यकर्ताओं को तरह-तरह से उत्पीड़न कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed