फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   notice to be issued for tanvi seth.

गलत पता देने पर तन्वी सेठ के खिलाफ जारी होगा नोटिस, सफर के दौरान जब्त हो सकता है पासपोर्ट

Wed, 27 Jun 2018 08:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 27 Jun 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
 notice to be issued for tanvi seth.
अनस सिद्दीकी व तन्वी सेठ जिनके पासपोर्ट पर हुआ बवाल। - फोटो : amar ujala

तन्वी सेठ का पासपोर्ट खतरे में पड़ गया है। आवेदन में दिए गए लखनऊ और नोएडा के पतों का सत्यापन नहीं होने पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय बुधवार को तन्वी को कारण बताओ नोटिस देगा। तन्वी को इस नोटिस का तीन दिनों  में जवाब देना होगा।

विज्ञापन


क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी पीयूष वर्मा ने मंगलवार को पुलिस सत्यापन रिपोर्ट मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि रिपोर्ट का अध्ययन एवं परीक्षण किया जाएगा। इसके आधार पर ही बुधवार को तन्वी सेठ को नोटिस दिया जाएगा। इसके जवाब में तन्वी को बताना होगा कि उनके आवेदन पत्र में दर्ज लखनऊ और नोएडा के पते का सत्यापन नहीं हो पाया है। तन्वी के जवाब के बाद पासपोर्ट विभाग अगली कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


सफर के दौरान जब्त हो सकता है पासपोर्ट
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को दोनों पतों का सत्यापन नहीं होने की पुलिस रिपोर्ट मंगलवार शाम को मिल गई है। ऐसे में तन्वी का पासपोर्ट निरस्त करने के साथ ही जब्त किया जा सकता है। इसके लिए तन्वी को दूसरी नोटिस जारी की जाएगी। इसके बाद तन्वी पासपोर्ट सरेंडर नहीं करेंगी तो सफर के दौरान जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की मंशा पर होगी कार्रवाई
पासपोर्ट कार्यालय की मंशा पर निर्भर है कि गलत पता होने पर वह तन्वी का पासपोर्ट निरस्त करें या फिर दोबारा पते का पुलिस सत्यापन कराने का मौका दे। मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा पता सत्यापित नहीं होने पर तन्वी का पासपोर्ट निरस्त कर दिया जाए या दोबारा मौका दिया जाए, यह पासपोर्ट ऑफिस पर निर्भर करता है। आवेदक को पता सत्यापन कराने के तीन मौके मिलते है। इसके लिए 500 रुपये फीस देनी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed