फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Notice to 22 drivers including two regulars

Lucknow News: दो नियमित समेत 22 चालकों को नोटिस

Tue, 02 Jan 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 02 Jan 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Notice to 22 drivers including two regulars
रायबरेली। सरकार के नए कानून के खिलाफ चक्का जाम करने वाले दो नियमित व 20 संविदा चालकों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संबंधित चालकों को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने नोटिस देकर कार्रवाई की चेतावनी दी है। चालकों की संविदा समाप्त करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


बसों का संचालन न होने के कारण हरिद्वार, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर सहित अन्य मार्गों पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डिपो को करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। रोडवेज कर्मियों के चक्काजाम से सोमवार को बसें डिपो में खड़ी रहीं। चालक डिपो में पहुंचे, लेकिन बसों को गंतव्य को नहीं ले गए।
विज्ञापन

इससे रायबरेली-कौशांबी, रायबरेली-हरिद्वार, रायबरेली-प्रतापगढ़, रायबरेली-कानपुर, रायबरेली-गोरखपुर, रायबरेली-बलिया, रायबरेली-प्रयागराज, रायबरेली-लखनऊ, रायबरेली-काठ गोदाम, रायबरेली-आगरा सहित अन्य रूटों पर बसों का संचालन नहीं हो सका। मामले में गंभीर रुख अपनाते हुए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने नियमित चालक रामजी जायसवाल, अरविंद सिंह को नोटिस देकर जवाब देने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा एआरएम ने संविदा चालक विनोद मिश्रा, विपिन कुमार, विमल सोनकर, हसीब खां, निरंजन अवस्थी, संदीप द्विवेदी, दुर्गेश सिंह, अजय कुमार, सत्येंद्र पांडेय, बालकेशव पांडेय, बीरेंद्र यादव, राम बहादुर यादव, जितेंद्र सिंह द्वितीय, पवन द्विवेदी, नितिन कुमार, भानू प्रताप, हरिशंकर सिंह, राजेंद्र यादव, रामकरण, मनीष तिवारी को भी नोटिस देकर संविदा को समाप्त करने की चेतावनी दी है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एमएल केसरवानी ने बताया कि दो नियमित और 20 संविदा चालकों को नोटिस दिया गया है। नोटिस का जवाब न आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed