{"_id":"65310ba88a06b5e588073478","slug":"notice-of-around-four-crore-rupees-recovery-from-a-factory-in-sandeela-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रिमोट से कंट्रोल कर की जा रही थी बिजली चोरी, उद्यमी को पौने चार करोड़ का रिकवरी नोटिस, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रिमोट से कंट्रोल कर की जा रही थी बिजली चोरी, उद्यमी को पौने चार करोड़ का रिकवरी नोटिस, एफआईआर दर्ज
Thu, 19 Oct 2023 04:27 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 19 Oct 2023 04:27 PM IST
सार
हरदोई के संडीला औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में रिमोट बरामद किया गया है। उद्यमी पर पौने चार करोड़ रुपये से अधिक की वसूली का नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
बिजली चोरी पकड़ने वाली टीम के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के हरदोई जनपद स्थित संडीला औद्योगिक क्षेत्र में 18 अक्तूबर को 495 केवीए की बिजली चोरी एक फैक्ट्री में पकड़ी गई। बिजली रिमोट के जरिये चोरी की जा रही थी। मामले में फैक्ट्री की बिजली काटने के बाद उद्यमी को 3.87 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना वसूलने की नोटिस जारी की गई है। साथ ही, उद्यमी के खिलाफ बिजली चोरी की एफआईआर भी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
प्रबंध निदेशक भवानी सिंह खंगारौत के मुताबिक वितरण एवं परीक्षण खंड की टीम ने सितबर 2023 की प्रोजेक्ट अर्थ की एमआरआई रिपोर्ट के आधार पर उपभोक्ता की फैक्ट्री मेसर्स आन्या इकोपात्रा प्राइवेट लिमिटेड में जांच के दौरान पाया कि रिमोट के जरिये बिजली चोरी की जा रही है। यानी जलने वाली बिजली की खपत मीटर दर्ज न कर सके इसलिए उसे रिमोट से कंट्रोल किया जा रहा था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - गाजा युद्ध पर मायावती का बयान: बोलीं- विनाशकारी साबित होगा नया युद्ध, पीएम मोदी के बयान का किया जिक्र
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या: हनुमानगढ़ी में साधु की चाकू से गोदकर हत्या, एक महीने में दूसरी वारदात से सनसनी, बंद मिला सीसीटीवी
उद्यमी गौरव माहेश्वरी ए-2/10 जी-1 औद्योगिक क्षेत्र संडीला एवं प्रबंधक बबलू के खिलाफ बिजली चोरी की एफआईआर कराई गई है। उधर, संडीला के अधिशाासी अभियंता अजय कुमार कनौजिया ने बताया कि रिमोट लगने के कारण फैक्ट्री की बिजली खपत कम होने पर आशंका के आधार पर अधिशासी अभियंता परीक्षण अमित राज चित्रवंशी, एसडीओ दिवाकर यादव आदि के साथ बीते बुधवार को फैक्ट्री की जांच की गई थी।
बिजली चोरी के एवज में 3,87,67,455.00 (तीन करोड़, सत्तासी लाख, सरसठ हजार, चार सौ पचपन मात्र) रुपये के राजस्व निर्धारण की वसूली के लिए नोटिस भी जारी कर दी गई है।