फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Not only contract workers but also sub post office officials had taken money from account holders

Lucknow News: संविदाकर्मी ही नहीं उप डाकघर के अधिकारियों ने भी खाताधारकों से ली थी रकम

Wed, 11 Jun 2025 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Not only contract workers but also sub post office officials had taken money from account holders
लखनऊ। उप डाकघर की एलडीए कॉलोनी शाखा में हुए 76 लाख के गबन के मामले में नया तथ्य सामने आया है। पुलिस की विवेचना में पता चला है कि इस मामले में आरोपी पूर्व संविदा कर्मी दीपू यादव के अलावा अधिकारियों और कुछ कर्मचारियों ने भी 13 खाताधारकों से रकम ली थी। विवेचक ने सहायक अधीक्षक डाकघर पश्चिमी उपमंडल हरिहर नाथ मणि त्रिपाठी से पीड़ित खाताधारकों के दस्तावेज मांगे हैं।
विज्ञापन

लाखों की हेराफेरी में सहायक अधीक्षक डाकघर पश्चिमी उपमंडल ने उपडाकघर एलडीए कॉलोनी में संविदा में कार्यरत रहे दीपू यादव और खाताधारक विपिन कुमार के खिलाफ कृष्णानगर थाने में केस दर्ज कराया था। हरिहर नाथ की जांच में दीपू खातों से अनधिकृत लेनदेन, फर्जी खातों को खोलने और जाली पासबुक तैयार करने का आरोपी पाया गया था। फरवरी 2025 में संविदा कर्मी दीपू यादव को विभाग ने हटा दिया था। मामले के विवेचक अजय यादव ने बताया कि अभी तक की जिन खाताधारकों की रकम में हेराफेरी की गई है, उनके बयान दर्ज कर लिए गए हैं। बयान के आधार पर अब आरोपी समेत अन्य कर्मियों की भूमिका की जांच की जा रही है। इसके अलावा विभाग से उस समय के सीसीटीवी फुटेज मांगे गए हैं। फुटेज देखने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि आरोपी दीपू से गबन के दौरान कौन-कौन लोग मिले थे। (संवाद)
विज्ञापन


पोस्टमैन समेत चार अन्य भी जांच के घेरे में
पुलिस ने बताया कि उपडाकघर का एक पोस्टमैन व चार अन्य भी जांच के घेरे में हैं। इनसे भी पूछताछ की जाएगी। अगर इनकी संलिप्तता सामने आती है तो एफआईआर में नाम बढ़ाए जाएंगे। सभी को पूछताछ के लिए नोटिस भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed