{"_id":"fbd0cd18919fc6fefa053c181545eebd","slug":"north-south-coridor-complete-til-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो: 2018 तक पूरा हो जाएगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो: 2018 तक पूरा हो जाएगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर
ऋषि मिश्रा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 25 Jun 2014 03:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने विधानसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में बताया है कि पूरे नार्थ-साउथ कारीडोर में अमौसी से मुंशीपुलिया मेट्रो ट्रेन का संचालन एक अप्रैल-2018 से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, प्राइमरी सेक्शन में ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग के बीच 2016 दिसंबर तक मेट्रो का संचालन शुरू किया जाएगा।
इस जवाब के साथ ही यह बात स्पष्ट हो गई है कि मेट्रो प्राइमरी सेक्शन के साथ ही इसके आगे के हिस्सों के लिए भी सिविल टेंडर बहुत जल्द किए जाएंगे और पूरे 23 किलोमीटर में अगले एक साल के भीतर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
पूरे रूट को तीन से चार खंड में बांट कर अगले चार साल में मेट्रो निर्माण का कार्य तेजी से कराया जाएगा।
सरकार की ओर से पहली बार नार्थ-साउथ कॉरिडोर पर मेट्रो संचालन की घोषणा की गई है। अभी तक पहले आठ किलोमीटर को लेकर सरकार और लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से मेट्रो संचालन की डेडलाइन तय की गई थी।
विज्ञापन
इसके मुताबिक, दिसंबर-2016 में प्राइमरी सेक्शन (ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग के बीच) मेट्रो चलाने की तैयारी है।
कांग्रेस के नसीब पठान ने मेट्रो संचालन को लेकर एक सवाल बीते रोज सदन में पूछा था।
23 किलोमीटर के रूट को बांटेंगे तीन खंडों में
23 किलोमीटर को तीन खंडों में बांटा जाएगा। पहला खंड प्राइमरी सेक्शन ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग होगा। दूसरा केकेसी से केडी सिंह बाबू स्टेडियम का होगा। ये दूसरा सेक्शन पूरा अंडरग्राउंड बनाया जाएगा।
जबकि, तीसरा सेक्शन केडी सिंह बाबू स्टेडियम से मुंशीपुलिया के बीच होगा। ये खंड फिर से उपरगामी बनाया जाएगा।
सबसे पहले खंड का टेंडर किया जा चुका है। ये काम सितंबर में शुरू किया जाएगा। दूसरे खंड का टेंडर इस साल के आखिर तक कर दिया जाएगा।
इसके बाद में तीसरे खंड का टेंडर अगले साल के मध्य तक कर दिया जाएगा। ऐसे में अगले साल सितंबर तक तीन खंडों पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे। इससे इस परियोजना को विलंब से बचाने का इंतजाम सरकार करेगी।