फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   North India's largest logistics hub to be built in Noida said cm yogi 

सीएम योगी का एलान, नोएडा-ग्रेनो में बनेगा उत्तर भारत का सबसे बड़ा लॉजिस्टिक हब

Tue, 22 Sep 2020 04:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 22 Sep 2020 04:29 AM IST
विज्ञापन
North India's largest logistics hub to be built in Noida said cm yogi 
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में उत्तर भारत का सबसे बड़ा लॉजिस्टिक हब बनाने का एलान किया है। योगी अपने सरकारी आवास पर इन्वेस्ट यूपी की उच्च स्तरीय प्राधिकृत समिति (प्रदेश स्तरीय उद्योग बंधु) को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण के साथ ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे के पास का क्षेत्र एक आकर्षक निवेश मंजिल है। उन्होंने कहा कि दादरी में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क और बोडाकी में ट्रांसपोर्ट हब, ग्रेटर नोएडा क्षेत्र को उत्तर भारत के सबसे बड़े लॉजिस्टिक्स हब के रूप में स्थापित करेंगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि पारंपरिक निवेश के अवसरों के साथ सौर ऊर्जा, जैव ईंधन और नागरिक उड्डयन की असीम संभावनाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। डिफेंस एवं एयरोस्पेस, वेयरहाउसिंग व लॉजिस्टिक्स, डेटा सेंटर, इलेक्ट्रिक वाहन, फार्मास्युटिकल उद्योग राज्य में निवेश के नए केंद्र हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने निवेशकों के लिए कई सहूलियतों का एलान भी किया। कहा कि यूपी को औद्योगिक प्रदेश बनाने का महाभियान शुरू हो गया है। सरकार ने इस वर्ष औद्योगिक इकाइयों को 95 हजार करोड़ रुपये ऋण दिलाने का लक्ष्य तय किया है और 16 हजार करोड़ के नए निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इससे बड़ी संख्या में रोजगार के  अवसर पैदा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed