{"_id":"604c7c30f58659168c51eff1","slug":"north-eastern-railway-creates-record-for-shipment-of-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 के वाबजूद 1145 मिलियन टन माल लदान कर पूर्वोत्त्तर रेलवे ने बनाया रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 के वाबजूद 1145 मिलियन टन माल लदान कर पूर्वोत्त्तर रेलवे ने बनाया रिकॉर्ड
Sat, 13 Mar 2021 02:17 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 13 Mar 2021 02:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 की चुनौतियों के बावजूद भारतीय रेल पर वित्त वर्ष 2020-21 समाप्त होने के पूर्व ही 11 मार्च, 2021 तक 1145.68 मिलियन टन माल का लदान हुआ, जो पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 में माल लदान 1145.61 से अधिक है।
विज्ञापन
मार्च, 2021 माह में माल लदान में वृद्धि का यह क्रम पूरे भारतीय रेल पर जारी है। मार्च, 2021 माह में 11 मार्च, 2021 तक 43.43 मिलियन टन का लदान हुआ जो गत वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है। दिन-प्रतिदिन के आधार पर 11 मार्च, 2021 को भारतीय रेल पर 4.07 मिलियन टन का लदान हुआ है, जो गत वर्ष के इसी दिन की तुलना में 34 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन
इसी प्रकार पूर्वोत्तर रेलवे पर माल यातायात की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी तथा विभिन्न स्तरों पर गठित ‘बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट‘ के प्रयासों के फलस्वरूप माल लदान में अपेक्षित वृद्धि हो रही है। 12 मार्च, 2021 तक पूर्वोत्तर रेलवे पर 2.4313 मिलियन टन माल का लदान हुआ। जो गत वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 5.5 प्रतिशत अधिक है। इसी प्रकार माह मार्च, 2021 में 12 मार्च तक पूर्वोत्तर रेलवे पर गत वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 107.10 प्रतिशत माल लदान अधिक हुआ।
विज्ञापन
वित्त वर्ष 2020-21 के आरम्भ से ही देशवासियों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाने हेतु देशव्यापी लॉकडाउन लागू हुआ तथा इसका प्रभाव देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ा। भारतीय रेल ने इस परिस्थिति को एक अवसर के रूप में लिया। इसके लिए भारतीय रेल ने विशेष योजना बनाकर कार्य किया तथा देश के विभिन्न भागों से माललदान कर उसे गन्तव्य पर पहुंचाया। मालगाड़ियों की औसत गति में वृद्धि की गई। माल लदान में अपेक्षित वृद्धि हेतु व्यापारिक संस्थाओं को रियायत दी गई।
पूर्वोत्तर रेलवे पर माल लदान में बढ़ोत्तरी हेतु मंडल एवं मुख्यालय स्तर पर गठित ‘बिजनेस डेवलेपमेंट यूनिट‘ के विपणन प्रयासों तथा मालगाड़ियों की औसत गति में वृद्धि तथा मालगोदामों में अपेक्षित सुधार एवं विकास के कार्यों के फलस्वरूप माल लदान में वृद्धि हो रही है।
पुराने आई.सी.एफ. कोचों को एन.एम.जी. वैगनों में परिवर्तित किये जाने के फलस्वरूप ऑटोमोबाइल लदान में वृद्धि हुई है। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर हल्दी रोड स्टेशन से बांग्लादेश के लिए ऑटोमोबाइल की बुकिंग की जा रही है, जो पूर्व में सड़क मार्ग से होता था। इसी प्रकार नौतनवा स्टेशन ऑटोमोबाइल टर्मिनल के रूप में विकसित हुआ, जिससे रेल मार्ग से यहां आकर नेपाल को जाने वाला माल यहीं लोड कर भेजा जा रहा है।