{"_id":"6abad789bbdebd2a9808aea7","slug":"nominations-at-the-divisional-commissioners-court-begin-today-voting-on-the-23rd-lucknow-news-c-13-lko1070-1942368-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मंडलायुक्त न्यायालय में आज से होंगे नामांकन, मतदान 23 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मंडलायुक्त न्यायालय में आज से होंगे नामांकन, मतदान 23 को
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत के न्यायालय में प्रत्याशी छह अक्तूबर तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान 23 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा।
मंडलायुक्त एवं आरओ विजय विश्वास पंत और एआरओ अपर आयुक्त प्रशासन राधेश्याम ने बताया कि प्रत्याशी सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। सात अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच, नौ अक्तूबर को नाम वापसी की तिथि निर्धारित है। मतगणना 27 अक्तूबर को होगी। उन्होंने बताया कि नामांकन न्यायालय आयुक्त के कक्ष संख्या-1 में होंगे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी जानकारी के लिए कंट्रोल रूम नंबर 0522-2987435 जारी किया गया है।
-