फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nomination process started, 13 pamphlets sold on first day

Lucknow News: नामांकन प्रक्रिया शुरू, पहले दिन 13 पर्चे बिके

Sat, 27 Apr 2024 05:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 27 Apr 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Nomination process started, 13 pamphlets sold on first day
रायबरेली में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष से पर्चा खरीदते दावेदार। संवाद
रायबरेली। लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। कलेक्ट्रेट स्थित डीएम न्यायालय में पहले दिन कोई नामांकन नहीं हुआ। पर्चा खरीदने के लिए आठ दलों के साथ ही तीन निर्दलीय दावेदार पहुंचे। दो दावेदारों ने दो-दो सेट और नौ दावेदारों ने एक-एक सेट परचा खरीदा। कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस ने दावेदारों के अलावा किसी को भी प्रवेश करने नहीं दिया। डिग्री कॉलेज चौराहा से नेहरू नगर क्रॉसिंग तक वाहनों को पूरी तरह प्रतिबंधित रखा गया। आम लोगों को भी दूसरे रास्तों से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह कलेक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। डिग्री कॉलेज चौराहा के अलावा नेहरू नगर क्रॉसिंग पर बैरियर लगाकर आवागमन पूरी तरह ठप रखा गया। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर गहन तलाशी के बाद ही दावेदारों को प्रवेश दिया गया। हालांकि अन्य लोगों को कलेक्ट्रेट में प्रवेश नहीं मिला। दोपहर तीन बजे तक 11 दावेदारों ने 13 नामांकन पत्र खरीदे। पहले दिन एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ।
विज्ञापन


अखिल भारतीय अपना दल के दावेदार ने एक सेट, भारतीय राष्ट्रीय दल के दावेदार ने एक सेट, नेहरू जनहित कांग्रेस के दावेदार ने दो सेट, अपना दल कामेरावादी पार्टी के दावेदार ने एक सेट पर्चा खरीदा। इसके अलावा भारतीय पंचशील पार्टी, अर्जक अधिकार दल, मानवतावादी समाज पार्टी, आजाद भारत पार्टी डेमोक्रेटिक पार्टी के दावेदारों ने भी एक-एक सेट पर्चा खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक निर्दलीय ने दो सेट व दो निर्दलीयों ने एक-एक सेट पर्चा खरीदा। कुल 11 लोगों ने 13 पर्चे खरीदे। सहायक रिटर्निंग आफीसर सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि पहले दिन कोई पर्चा जमा नहीं हुआ। 11 लोगों ने 13 नामांकन पत्र खरीदे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed