{"_id":"59f983174f1c1bce538ba50f","slug":"nomination-for-civic-poll-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में निकाय चुनाव के लिए नामांकन जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में निकाय चुनाव के लिए नामांकन जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 01 Nov 2017 03:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में निकाय चुनाव के नामांकन के लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रत्याशी दोपहर तीन बजे तक नामांकन करवा सकेंगे। नगर निगम क्षेत्र में महापौर समेत 110 सभासद चुनने को पांच नामांकन केंद्र बनाए हैं।
विज्ञापन
वहीं, नगर पंचायतों में चेयरमैन व सभासद के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चार तहसील में होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम कौशल राज शर्मा ने मंगलवार को चुनाव कार्यक्रम के साथ अधिसूचना जारी करने की औपचारिकता पूरी की।
विज्ञापन
नामांकन स्थल के प्रवेश द्वार से दो सौ मीटर के दायरे को जुलूस व वाहनों के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित करते हुए सिर्फ प्रत्याशी संग चार व्यक्तियों को ही नामांकन परिसर में कक्ष तक जाने की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन
नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले नामित रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) ने औपचारिक तौर पर बुधवार को सुबह नौ बजे अधिसूचना जारी की। दोपहर तीन बजे तक प्रत्याशी पर्चा दाखिल करेंगे। यह प्रक्रिया सात नवंबर तक चलेगी।