फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   noida, greater noida and yamuna authority to be audit by CAG.

बड़ा फैसला: नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना अथॉरिटी की CAG से जांच कराएगी योगी सरकार

Thu, 13 Jul 2017 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 13 Jul 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
noida, greater noida and yamuna authority to be audit by CAG.
file foto

यूपी सरकार ने वादे के मुताबिक नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेस-वे इंडस्ट्रियल डवलपमेंट अथॉरिटी के साथ यूपी राज्य औद्योगिक विकास निगम (यूपीएसआईडीसी) की सीएजी से जांच (ऑडिट) कराने का फैसला किया है।

विज्ञापन


एमडी व चीफ इंजीनियर के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बाद सरकार ने निगम को भी जांच के दायरे में ले लिया। औद्योगिक विकास विभाग ने इस संबंध में सीएजी की अकाउंटेंट जनरल को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकार बताते हैं कि सीएजी ने पिछली अखिलेश यादव सरकार में औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के ऑडिट की अनुमति मांगी थी, जो नहीं मिली।

विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तत्कालीन सपा सरकार पर भ्रष्टाचार को दबाने का आरोप लगाते हुए यह मामला उठाया था। उन्होंने भाजपा के प्रदेश की सत्ता में आने पर इंडस्ट्रियल डवलपमेंट अथॉरिटी में फैले भ्रष्टाचार की जांच कराने की बात भी कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश जारी कर दिया

noida, greater noida and yamuna authority to be audit by CAG.
सीएम योगी आदित्यनाथ

बुधवार को प्रदेश सरकार ने इस चुनावी वादे पर अमल करते हुए तीन औद्योगिक विकास प्राधिकरणों और यूपीएसआईडीसी का सीएजी ऑडिट कराने का आदेश जारी कर दिया।

प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आलोक सिन्हा ने सीएजी कीअकाउंटेंट जनरल विनीता मिश्रा को पत्र लिखकर नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के साथ यूपी राज्य औद्योगिक विकास निगम की भी सीएजी जांच कराने के सरकार के निर्णय की जानकारी दे दी है। उन्होंने मिश्रा से ऑडिट कराने को कहा है।

सिन्हा ने सरकार के निर्णय की जानकारी सीईओ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण व यूपीएसआईडीसी के एमडी को भी दे दी है।

इसलिए अहम है निर्णय

noida, greater noida and yamuna authority to be audit by CAG.

यह निर्णय इस लिहाज से भी अहम है क्योंकि सीबीआई नोएडा व ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के भ्रष्टाचार की जांच पहले से कर रही है और इसके चीफ इंजीनियर जेल में हैं। वहीं, यूपीएसआईडीसी के कामों में गड़बड़ियों को लेकर पूर्व एमडी अमित घोष और चीफ इंजीनियर एके मिश्रा एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए आमने-सामने आ गए थे।

भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगी योगी सरकार
इस पर अवस्‍थापना व औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना का कहना है कि पिछली सपा सरकार ने भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का काम किया था।

सीएजी ने ऑडिट कराने की अनुमति मांगी तो न सिर्फ अनुमति नहीं दी, बल्कि कोर्ट में इसका विरोध भी किया। यदि संस्थाओं में भ्रष्टाचार नहीं था तो फिर जांच से भगने का क्या औचित्य था?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ी है। औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के साथ-साथ यूपीएसआईडीसी की सीएजी जांच इसी मुहिम का हिस्सा है। सरकार कहीं भी भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed