फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Noida airport will be built on PPP mode Cabinet approved

नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण पीपीपी मोड पर कराने को मंजूरी, 1500 करोड़ रुपये स्वीकृत

Tue, 04 Dec 2018 06:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 04 Dec 2018 06:48 AM IST
विज्ञापन
Noida airport will be built on PPP mode Cabinet approved
प्रतीकात्मक तस्वीर
राज्य सरकार ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) का निर्माण पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत कराने की मंजूरी दी है। सोमवार को कैबिनेट की बैठक में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) कंपनी को एयरपोर्ट के लिए अर्जित भूमि और भूमि का प्रबंधन 90 वर्षों के लिए लीज पर देने तथा विकासकर्ता के चयन के अधिकार देने देने की मंजूरी दी गई।
विज्ञापन


राज्य सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने बताया कि कैबिनेट ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट कंपनी को जेवर एयरपोर्ट का निर्माण पीपीपी मोड पर करने के लिए अधिकृत किया है। उन्होंने बताया कि पीपीपी मोड के लिए कंस्लटेंट की ओर से तैयार निविदा और अनुबंध दस्तावेज पर केन्द्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद आवश्यक कार्यवाही कंपनी के सहयोग से करने की भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट के लिए 2300 रुपये प्रति रूपये प्रति वर्गमीटर की दर से 1239.1416 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण के लिए आवश्यक 4500 करोड़ रुपये में से अभी 1500 करोड़ रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट केलिए भूमि अर्जन के लिए 2.5 प्रतिशत अर्जन व्यय राजस्व विभाग को भुगतान करने से भी नागरिक उड्डयन विभाग को छूट दी गई है। अर्जन व्यय की आंकलित 2852 करोड़ रुपये का समायोजन करने की मंजूरी दी गई।

सरकारी भूमि और संपत्तियां निशुल्क दी

जेवर एयरपोर्ट की जद में आ रही सरकारी विभागों की भूमि और संपत्तियां निशुल्क नागरिक उड्डयन विभाग को हस्तांतरित करने की मंजूरी भी कैबिनेट ने दी। पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन के लिए आवश्यक राशि के अनुमोदन के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed