फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nodal officers review Cleanliness and sanitation everyday: Yogi adityanath

स्वच्छता, सैनिटाइजेशन की हर रोज समीक्षा करें नोडल अधिकारी : योगी आदित्यनाथ

Thu, 16 Jul 2020 08:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 16 Jul 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
Nodal officers review Cleanliness and sanitation everyday: Yogi adityanath
योगी आदित्यनाथ - फोटो : एएनआई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 तथा संचारी रोगों परनियंत्रण के लिए सभी विभागों के समन्वय से समग्र रणनीति बनाकर उस पर प्रभावी अमल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिलों में स्वच्छता व सैनिटाइजेशन के लिए नामित किए गए नोडल अधिकारी अपने प्रभार वाले जिलों में मुख्यालय से ही स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन के विशेष अभियान की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करें।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को अपने आवास पर उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि अभियान के दौरान कोविड-19 तथा संचारी रोगों की रोकथाम, मेडिकल स्क्रीनिंग की कार्यवाही, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन संबंधी कार्य पूरी गति से संचालित किए जाएं। उन्होंने छिड़काव व फॉगिंग अनिवार्य रूप से कराए जाने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने 48 हजार टेस्ट प्रतिदिन की क्षमता अर्जित किए जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे बढ़ाकर 50 हजार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आरटी पीसीआर विधि से 30-35 हजार टेस्ट, ट्रू-नैट मशीन से दो-ढाई हजार टेस्ट तथा 20 से 25 हजार रैपिड एंटीजन टेस्ट प्रतिदिन किए जाएं। 
विज्ञापन


पुलिस को संक्रमण से बचाने को बरतें सावधानी
सीएम ने कहा कि झांसी, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर नगर तथा प्रयागराज में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। इसे ध्यान में रखते हुए इन जिलों में कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस बल को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए सभी सावधानियां बरती जाएं। प्रवर्तन ड्यूटी करने वाले पुलिस कार्मिकों को मास्क, ग्लव्स तथा सैनिटाइजर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed