फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   noc issue of metro stations

मेट्रो के आठ में सात स्टेशन पास, एक पर अटका अग्निशमन विभाग

Tue, 25 Jul 2017 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 25 Jul 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
noc issue of metro stations
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala

लखनऊ मेट्रो के कॉमर्शियल रन के लिए बाधाएं अभी दूर होती नहीं दिख रही हैं। एक तरफ लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एलएमआरसी) दावा कर रहा है कि उसके प्राथमिकता सेक्शन के सभी आठ स्टेशनों को अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मिल चुका है।

विज्ञापन


वहीं अग्निशमन विभाग के अधिकारी इससे इन्कार कर रहे हैं। उनका कहना है कि बिना दोनों तरफ यात्रियों के लिए एंट्री-एग्जिट बने सिंगारनगर मेट्रो स्टेशन को फायर एनओसी नहीं दिया जा सकता है।
विज्ञापन


लखनऊ मेट्रो के प्रवक्ता अमित कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि 14 जुलाई को अग्निशमन विभाग ने अपना एनओसी दिया है।

इस एनओसी में सिंगारनगर मेट्रो स्टेशन के लिए कुछ निर्देश भी उन्होंने दिए हैं। इसमें दूसरी तरफ की एंट्री-एग्जिट बनाने का काम भी तयशुदा समय में बनाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके बताए कामों को पूरा करा लिया जाएगा। इसके साथ ही प्राथमिकता सेक्शन के सभी आठ मेट्रो स्टेशनों को फायर की एनओसी मिलने का काम पूरा हो गया है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अभय भान पांडेय ने सिंगारनगर मेट्रो स्टेशन को एनओसी से इन्कार किया है। उनका कहना है कि एंट्री-एग्जिट दोनों तरफ होना यात्रियों की सुरक्षा के लिए जरूरी है।

इसके बिना एनओसी नहीं दिया जा सकता है। मंगलवार को लखनऊ मेट्रो के साथ इस मुद्दे पर बात होनी है। इस बैठक के बाद ही यह तय हो पाएगा कि सशर्त एनओसी दिया जाएगा या नहीं।


लखनऊ मेट्रो किस आधार पर एनओसी मिलने का दावा कर रहा है, इसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। सभी स्टेशनों को एनओसी के बाद ही हो सकेगा कॉमर्शियल रन
सिंगारनगर स्टेशन को फायर एनओसी मिलना इसलिए भी जरूरी है कि यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।

सिंगारनगर स्टेशन के अलावा बाकी सात स्टेशनों को अग्निशमन विभाग फायर एनओसी दे चुका है। अगर आठ में से एक स्टेशन को भी फायर एनओसी नहीं मिला। ऐसे में कॉमर्शियल रन अटका रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed