{"_id":"5da1f3e88ebc3e93d62b1524","slug":"nobody-is-secure-in-bjp-s-rule-anyone-can-be-murdered-at-any-time-says-akhilesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा राज में कोई सुरक्षित नहीं, कभी भी किसी की हत्या हो सकती है : अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा राज में कोई सुरक्षित नहीं, कभी भी किसी की हत्या हो सकती है : अखिलेश यादव
Sat, 12 Oct 2019 09:12 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 12 Oct 2019 09:12 PM IST
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को अर्थव्यवस्था की मंदी व अपराधों की वृद्धि को लेकर भाजपा सरकार पर फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में कोई सुरक्षित नहीं है, कहीं भी, कभी भी किसी की हत्या हो सकती है। उन्होंने पुलिस से पूछा कि झांसी के पुष्पेंद्र यादव की मौत कब हुई? पुलिस की गाड़ी की सीट पर खून कैसे बिखरा हुआ था?
अखिलेश यादव लोहिया पार्क में समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि यूपी में कोई भी सुरक्षित नहीं है। कहीं पर पुलिस हत्या कर रही है, तो कहीं लूट के बहाने हत्या हो रही है या फिर पीट-पीटकर हत्या कर दी जाती है। भाजपा सरकार ने प्रदेश को अराजकता में धकेल दिया है।
सभी को अपनी सुरक्षा के प्रति खुद सजग रहना होगा। पुष्पेंद्र एनकाउंटर सवाल उठाते हुए कहा कि झांसी के लोग जानते हैं कि पुष्पेंद्र यादव की हत्या की गई है। पुलिस को बताना चाहिए की पुष्पेंद्र की मौत कहां हुई? गाड़ी की सीट पर खून कैसे बिखरा हुआ था?
विज्ञापन
उन्होंने कहा, पुलिस अत्याचार कर रही है और सरकार अन्याय के साथ खड़ी है। नवरात्र पर जब मुख्यमंत्री गोरखपुर में रुके थे तब जेल में कैदियों और पुलिस कर्मियों के बीच कई घंटे मारपीट चलती रही लेकिन मुख्यमंत्री को पता ही नहीं था। पता चला है कि कैदियों के साथ भी अन्याय और अत्याचार हो रहा है।

आर्थिक स्थिति, महंगाई, बेरोजगारी पर होनी चाहिए चर्चा
अखिलेश ने अर्थव्यवस्था की मंदी के लिए सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हो रहा है। नोटबंदी के बाद न भ्रष्टाचार कम हुआ और न आतंकवाद रुका।
आज किसान दुखी है, नौजवान परेशान है। बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। महंगाई से आम जनता त्रस्त है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। इन सभी मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। मौजूदा हालात में गांधी, लोहिया और डॉ. आंबेडकर के बताए रास्ते पर चलकर खुशहाली लाई जा सकती है।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी छुट्टा घूम रहे सांड
अखिलेश ने कहा, इस सरकार ने सभी संस्थाओं को कमजोर कर दिया गया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी सड़कों पर छुट्टा सांड घूम रहे हैं। इनकी वजह से प्रदेश में हर दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।