फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No transfer of teachers in Basic Shiksha Vibhag.

UP News: शिक्षकों के जिले के अंदर ही नहीं पारस्परिक तबादले भी फंसे, जनवरी में जारी किए थे आदेश

Mon, 29 May 2023 04:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 29 May 2023 04:37 PM IST
सार

बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में शिक्षकों के तबादले न होने से नाराजगी है। शिक्षकों का कहना है कि गर्मी की छुट्टियां शुरू हुए एक सप्ताह से अधिक बीत गया, लेकिन इसके लिए कार्यवाही शुरू नहीं की गई।

विज्ञापन
No transfer of teachers in Basic Shiksha Vibhag.
- फोटो : Social Media

विस्तार

बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में तैनात शिक्षकों की समस्याएं कम नहीं हो रही हैं। विभाग न तो जिले के अंदर तबादले की प्रक्रिया शुरू कर रहा है ना ही पारस्परिक तबादले की। जबकि इसको गर्मी व जाड़े की छुट्टियों में पूरा किया जाना था। इसे लेकर शिक्षकों में काफी नाराजगी है।

विज्ञापन


जनवरी में शासन की ओर से जारी निर्देश में कहा गया कि बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का जिले के अंदर पारस्परिक तबादला किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कभी भी किए जा सकेंगे। किंतु तबादले साल में दो बार गर्मी व जाड़े की छुट्टी के दौरान ही किए जाएंगे। इसके लिए डायट प्राचार्य की अध्यक्षता वाली कमेटी होगी। इसमें डीआईओएस, बीएसए व वित्त एवं लेखाधिकारी भी होंगे। किंतु विभाग इस आदेश को भी जारी कर भूल गया। शिक्षकों का कहना है कि गर्मी की छुट्टियां शुरू हुए एक सप्ताह से अधिक बीत गया, लेकिन इसके लिए कार्यवाही शुरू नहीं की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी बोले, 9 साल में दुनिया में बढ़ा भारत का मान, हमें कोई आंख नहीं दिखा सकता
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व में बड़े फेरबदल की तैयारी, निकाय चुनाव के नतीजों से पार्टी हाईकमान नाखुश


स्कूल शिक्षा के महानिदेशक विजय किरन आनंद का कहना है कि शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी कर दी गई है। अब इन शिक्षकों को नए स्कूलों का आवंटन किया जाएगा। इसके बाद रिक्तियों की जानकारी मिलने पर जिले के अंदर तबादला प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं जिले में परस्पर तबादला की प्रक्रिया जल्द ही गर्मी की छुट्टियों में शुरू करेंगे।

उप्र बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव का कहना है कि शासन अपने ही आदेश का समय से पालन नहीं करा पा रहा है। विभागीय अधिकारी जान-बूझकर शिक्षकों की समस्याओं को हल करने की जगह उलझा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed