फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No to India and New Zealand one day macth in Lucknow.

लखनऊ में भारत-न्यूजीलैंड वनडे कराने का सपना टूटा, ग्रीनपार्क में होगा मुकाबला

Thu, 28 Sep 2017 06:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 28 Sep 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
No to India and New Zealand one day macth in Lucknow.
demo pic

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 29 अक्टूबर को होने वाले वनडे मुकाबले की मेजाबनी के लिए आखिरकार कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम पर अंतिम मुहर लग गई। दलीप ट्रॉफी फाइनल को देखने पहुंचे बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने कहा कि इकाना स्टेडियम में देश के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनने की ओर अग्रसर है, लेकिन स्टेडियम प्रबंधन महज एक-दो माह के समय की कमी के चलते भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले की मेजबानी से चूक गया। हालांकि 29 अक्टूबर को कानपुर में होने वाला वनडे मुकाबला आखिरी हो सकता है, क्योंकि इकाना स्टेडियम मानकों की दृष्टि से कहीं बेहतर बन पड़ा है।

विज्ञापन


संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर लखनऊ में 29 अक्टूबर वाला मैच नहीं हो पा रहा तो ये हताशा वाली बात नहीं है, क्योंकि अगले साल आईपीएल में कुछ फ्रेंचाइजी टीमें जैसे किंग्स इलेवन पंजाब ने यहां रुचि दिखाई है। हो सकता है कि यह ग्राउंड आईपीएल तक किसी टीम का होम ग्राउंड बन जाए। ऐसे में यहां भरपूर क्रिकेट देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


स्टेडियम प्रबंधन की मेहनत को पूरे अंक देते हुए खन्ना ने कहा कि हर लिहाज से इकाना स्टेडियम बेहद खूबसूरत है। इसका पूरा श्रेय स्टेडियम के प्रबंधन को जाता है, जिन्होंने कड़ी मेहनत से अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस स्टेडियम को तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी की राजधानी में स्थापित होने के कारण यहां से आने जाने से लेकर ठहरने आदि की कहीं बेहतर सुविधाएं मौजूद है। बीसीसीआई यहां अधिकतम मैच आयोजित करने का प्रयास करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed