फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no solution on conflicts in SP.

आजम भी रहे नाकाम, नहीं हो पाई मुलायम-अखिलेश में सुलह

Thu, 05 Jan 2017 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 05 Jan 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
no solution on conflicts in SP.
कैबिनेट मंत्री आजम खान - फोटो : amar ujala

सपा में मुलायम सिंह और अखिलेश यादव के बीच विवाद का समाधान निकालने के लिए दिन भर कोशिशें चलीं लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका।

विज्ञापन


आजम खां ने मुलायम और अखिलेश यादव से अलग-अलग मुलाकात कर सुलह कराने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। मुलायम के घर रात तक बैठकों का दौर चलता रहा।

मुलायम और अखिलेश के बीच मंगलवार को समझौते की उम्मीदें जगी थीं। बुधवार सुबह आजम ने सुलह की कोशिशों को आगे बढ़ाया। सुबह 10.20 बजे वे नेताजी (मुलायम सिंह) से मिलने उनके आवास पर गए। उनके कुछ देर पहले ही शिवपाल यादव और अंबिका चौधरी वहां पहुंचे थे।
विज्ञापन


दो घंटे से लंबी बातचीत के बाद आजम उनके आवास से बाहर निकले लेकिन कुछ बोले बिना ही चले गए। इसके एक घंटे बाद शिवपाल और अंबिका चौधरी भी नेताजी के आवास से बाहर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह होती रहीं सुलह की कोशिशें

no solution on conflicts in SP.

सवा दो बजे शिवपाल व अंबिका और 2.20 बजे आजम खां एक बार फिर नेताजी से मिलने के लिए पहुंचे। कुछ देर बाद नारद राय व बलराम यादव भी नेताजी के आवास पर गए। उनके बीच लंबी गुफ्तगू हुई। समझौते के फॉर्मूले पर चर्चा हुई।

सवा चार बजे आजम और सांसद धर्मेंद्र यादव मुलायम के आवास से निकले और अखिलेश से मिलने 5 कालिदास मार्ग पर चले गए। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद लगभग 4.35 बजे आजम खां और धर्मेंद्र यादव फिर मुलायम सिंह के आवास पर आ गए। देर शाम तक उनकी मुलायम सिंह के साथ बातचीत जारी थी।

मुलायम अधिकतर मांगे मानने को तैयार
सपा के सूत्रों का कहना है कि मुलायम सिंह ने अखिलेश की ज्यादातर शर्तों पर हामी भर दी है। वह सुलह के पक्ष में हैं। वे चाहते हैं कि साइकिल सिंबल बचा रहे। समझौते के कई फॉर्मूलों पर चर्चा की अटकलें हैं लेकिन कोई भी पक्ष अधिकृत तौर पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

अतीक ने कहा, अखिलेश मेरे दिल में

no solution on conflicts in SP.
अतीक अहमद - फोटो : self

सपा में मचे घमासान केबीच बुधवार को दोपहर बाद पूर्व सांसद अतीक अहमद भी मुलायम आवास पहुंचे। करीब 45 मिनट तक मुलायम के आवास में रहने के बाद बाहर निकले अतीक ने कहा, मुख्यमंत्री अखिलेश मेरे दिल में रहते हैं, लेकिन मैं नेताजी के साथ हूं।

कहा, नेता जी का परिवार देश का सबसे बड़ा सियासी परिवार है, छोटे-मोटे विवाद तो होते रहते हैं। यह कोई गंभीर बात नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि दो-चार घंटे में विवाद सुलझ जाएगा।

403 सीटों पर लड़ेंगे, सुलह के लिए कोई बात नहीं

no solution on conflicts in SP.
रामगोपाल यादव - फोटो : amar ujala

उधर, दिल्ली में रामगोपाल यादव ने कहा कि अब सुलह के लिए कोई बात नहीं हो रही है। अखिलेश यादव सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए हैं।

90 फीसदी विधायक, सांसद उनके साथ हैं। कहा, कांग्रेस या रालोद से कोई गठबंधन नहीं होगा। हम 403 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। निर्वाचन आयोग का फैसला आते ही सभी प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed