फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No road cutting will take place for the next three months

Lucknow News: आज से तीन महीने तक नहीं होगी रोड कटिंग

Wed, 01 Jul 2026 02:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
No road cutting will take place for the next three months
लखनऊ। शहर में बारिश के दौरान रोड कटिंग पर तीन महीने की रोक लगा दी गई है। महापौर ने यह आदेश जारी किया है। यह कदम बारिश में सड़क धंसने और खुदी सड़कों से होने वाली दुर्घटनाएं रोकने के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन


यह आदेश अमर उजाला में 29 जून को सड़कों की खोदाई पर प्रकाशित खबर के बाद आया है। गोमतीनगर, अलीगंज और मीराबाई मार्ग सहित कई इलाकों में बिजली विभाग बड़े पैमाने पर रोड कटिंग कर रहा था। ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने के लिए भी खोदाई हो रही है। खोदाई के बाद सड़कें बनाई नहीं जा रही हैं। बिजली विभाग ने कई जगह पेवर सड़कें भी खोद डाली थीं। अमर उजाला ने जब इस पर महापौर सुषमा खर्कवाल से बात की थी तो उन्होंने एक जुलाई से सितंबर तक प्रतिबंध की बात कही थी।
विज्ञापन


पेयजल लाइनों को भी नुकसान
भाजपा पार्षद रंजीत सिंह के अनुसार, अवैध रोड कटिंग से पेयजल लाइनें भी टूट रही हैं। इससे पानी की बर्बादी होती है। ठेकेदार बिना अनुमति सड़क कटिंग करते हैं, ताकि सड़क बनाने से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन



000
तीन महीने तक रोड कटिंग नहीं होगी। इसका आदेश जारी कर दिया गया है। बिजली, सभी टेलीकॉम कंपनियों और बीएसएनएल को भी पत्र जारी कर दिया गया है।
- महेश वर्मा,
मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed