फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No problem those who got vaccinated

टीका लगवाने वाले खुश, बोले नहीं हुई किसी तरह की समस्या

Sun, 24 Jan 2021 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
No problem those who got vaccinated
राजधानी में शुक्रवार को टीकाकरण कराने वाले किसी भी व्यक्ति में शनिवार तक समस्या की जानकारी नहीं मिली है। वे पहले की तरह दिनचर्या पूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन

सभी कर्मचारियों ने कहा कि पहले चरण की सफलता ने उनका उत्साह बढ़ा दिया है। टीकाकरण के बाद किसी तरह की समस्या नहीं होने पर अब दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं।
पहले की तरह है दिनचर्या
केजीएमयू के कर्मचारी देवेंद्र कुमार सैनी ने शुक्रवार को टीकाकरण के बाद शादी की सालगिरह मनाई। सुबह ड्यूटी पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि 24 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं। किसी तरह की समस्या नहीं है। परिवार भी खुश हैं। अब दूसरों को प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

टीके लगवाने के बाद कर रहे ड्यूटी
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी योगेश रघुवंशी ने शुक्रवार को टीकाकरण कराया था। उन्हाेंने पूरे दिन टीम के साथ बूथों का निरीक्षण किया। रात करीब नौ बजे तक ऑफिस के काम निपटाते रहे। शनिवार को भी ड्यूटी की, लेकिन कोई समस्या नहीं हुई है। उन्होंने लोगों से अपील की, टीकाकरण के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले था डर, अब बने निडर
केजीएमयू के छात्रावास में कार्यरत राम प्रकाश का कहना है कि पहले मन में कुछ संशय था। क्योंकि छात्रावास में रहने वाले मेडिकल छात्र अलग-अलग चर्चा करते थे। शुक्रवार को टीका लगवाने के बाद पूरी तरह से फिट हैं। अपना काम निपटा रहे हैं। अन्य लोगों को भी टीकाकरण के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed