फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No power cut at Deepawali in UP.

यूपी सरकार का वादा, दिवाली पर रोशन होगा प्रदेश

Wed, 11 Nov 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 11 Nov 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
No power cut at Deepawali in UP.

दिवाली पर करीब 14 हजार मेगावाट से पूरा सूबा जगमगाएगा। सरकार व कॉर्पोरेशन के अफसरों ने मंगलवार को दिन भर बैठक कर न सिर्फ अतिरिक्त बिजली की व्यवस्था की, बल्कि दिवाली के मौके पर एक भी मिनट की बिजली कटौती न करने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन


कॉर्पोरेशन के अफसरों ने दिवाली पर करीब 13900 मेगावाट बिजली की खपत का अनुमान लगाया है। इसी के अनुसार बिजली की व्यवस्था की गई है।

इससे पहले दिन में प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय अग्रवाल व पावर कॉर्पोरेशन के एमडी एपी मिश्रा ने बैठक कर बिजली कहां-कहां से ली जाएगी, इसको अंतिम रूप दिया।

करीब छह हजार मेगावाट बिजली का हो रहा उत्पादन

No power cut at Deepawali in UP.

सूबे में इस समय हाइड्रो पावर व तापीय बिजली परियोजनाओं से करीब छह हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। सेंट्रल पावर सेक्टर से भी यूपी को करीब छह हजार मेगावाट बिजली मिल रही है।

इसके अलावा एक हजार मेगावाट बिजली का इंतजाम द्विपक्षीय समझौते के तहत किया गया है। वहीं पांच मिलियन यूनिट अतिरिक्त बिजली एनर्जी एक्सचेंज से खरीदी गई है।

पावर कॉर्पोरेशन के एमडी एपी मिश्रा ने मंगलवार रात 12 बजे से ही पूरे प्रदेश को बिजली कटौती से मुक्त कर दिया है। उन्होंने सभी अफसरों से कहा कि कि एक भी मिनट के लिए बिजली की रोस्टिंग नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed