फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No one can harm farmers till PM Narendra Modi is there says UP minister Shrikant Sharma.

प्रधानमंत्री मोदी के रहते किसानों का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता : ऊर्जा मंत्री श्रीकांत

Mon, 11 Jan 2021 03:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 11 Jan 2021 03:24 PM IST
विज्ञापन
No one can harm farmers till PM Narendra Modi is there says UP minister Shrikant Sharma.
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : amar ujala

ऊर्जा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रहते देश में कोई किसानों का बाल भी बांका नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए कृषि सुधार कानूनों से किसानों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कांग्रेस और वामपंथी संगठन आपसी मिलीभगत से देश की छवि को खराब कर रहे हैं।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने मथुरा के गनेशरा और बालकपुर में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्षी दल बिचौलियों की प्रथा को बनाए रखना चाहते हैं लेकिन केंद्र सरकार ने बिचौलियों की घुसपैठ को खत्म करने के लिए नए कानून लागू किए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कृषि सुधार कानून किसानों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए लागू किए हैं लेकिन अपना राजनीतिक अस्तित्व खो चुके विपक्षी दल भ्रम फैलाने और बरगलाने में जुटे हैं। नए कानूनों से कृषि के क्षेत्र में ज्यादा निवेश होगा। फार्मिंग एग्रीमेंट केवल उपज का समझौता है। एग्रीमेंट से जमीन से किसान का मालिकाना हक प्रभावित नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed