फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no new corona patient found in lucknow

दोहरी राहतः लखनऊ में सभी जांचें निगेटिव, एक और मरीज डिस्चार्ज

Mon, 13 Apr 2020 02:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 13 Apr 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
no new corona patient found in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के लिए रविवार का दिन राहत भरा रहा। केजीएमयू के कोरोना वार्ड में भर्ती एक और युवक को डिस्चार्ज कर दिया गया। अब यहां सिर्फ चार मरीज भर्ती हैं। इसमें दो राजधानी के और दो सीतापुर निवासी हैं।
विज्ञापन


इन सभी की हालत भी सुधार बताया जा रहा है। केजीएमयू में पहली मरीज के रूप में भर्ती कनाडा से आई महिला डॉक्टर से वार्ड में कार्यरत एक रेजिडेंट संक्रमित हुआ था। फिर रेजिडेंट से उसके परिवार के तीन अन्य लोग संक्रमित हुए।
विज्ञापन


20 मार्च को भर्ती कराए गए इन तीनों में से 25 वर्षीय जावेद को रविवार को डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस तरह केजीएमयू में भर्ती होने वाले 11 मरीजों में से 7 को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रामक रोग नियंत्रण यूनिट के प्रभारी डॉ. डी. हिमांशु ने बताया कि युवक को 14 दिन क्वारंटीन में रहने के लिए कहा गया है। 14 दिन बाद फिर जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर उसे आगे सलाह दी जाएगी। यहां भर्ती अन्य चारों मरीजों की तबीयत में सुधार है। उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें भी डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
 

मुझे डॉक्टरों पर था पूरा भरोसा

no new corona patient found in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
केजीएमयू से डिस्चार्ज होने वाले जावेद का कहना है कि उसकी मां का इलाज चल रहा था। इस दौरान वे लोग डॉ.तौसीफ के यहां रुके हुए थे। वार्ड में ड्यूटी के दौरान डॉ. तौसीफ संक्रमित हो गए लेकिन उन्हें पता नहीं चला।

उनके क्लोज कॉन्टेक्ट में आने की वजह से वह खुद और उसकी बहन व जीजा जी भी चपेट में आ गए। जांच के दौरान रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सभी को केजीएमयू में भर्ती कराया गया।

एक साथ परिवार के चार लोगों के पॉजिटिव होने से तनाव बढ़ गया था लेकिन डॉ. तौसीफ और उनके साथियों ने लगातार हौसला बढ़ाया। केजीएमयू के वरिष्ठ डॉक्टरों ने भी भरोसा दिया कि जिस तरह से डॉक्टर का इलाज किया जा रहा है, उसी तरह से उनकी भी देख हो रही है। ऐसे में चिंता जैसी कोई बात नहीं है।

सभी के सहयोग से अब पूरी तरह से ठीक हो गया हूं। उम्मीद है कि अन्य लोग भी ठीक हो जाएंगे। जावेद का कहना है कि कोरोना वायरस को लेकर घबराने के बजाय आत्मबल बनाए रखने की जरूरत है। डॉक्टरों की हर बात को मानने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। डॉक्टरों की सलाह को मानने का नतीजा है कि आज ठीक होकर करके घर जा रहा हूं।

केजीएमयू की टीम का बढ़ाया हौसला

no new corona patient found in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर

कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में अब तक पांच टीमें लगाई जा चुकी हैं। पांचवीं टीम का नेतृत्व न्यूरोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. इमरान रिजवी कर रहे हैं।

पांचवीं टीम के कार्यकाल में दो दिन के अंदर पांच मरीज केजीएमयू से डिस्चार्ज हुए हैं। इस पर डॉ. इमरान रिजवी सहित इस टीम के सदस्यों का विवि प्रशासन ने हौसला बढ़ाया।

उधर डॉ. रिजवी ने कहा कि यह काम पूरी टीम का है। पहले लगने वाली टीमों ने पूरी तत्परता से काम किया और हमारी टीम भी उसी लाइन पर लगी रही। सभी लोगों के शामिल प्रयास से मरीजों को घर भेजने में सफलता मिली है।

कर्नल दंपती की हालत में हुआ सुधार
कमांड हॉस्पिटल में भर्ती कर्नल दंपती की हालत में सुधार बताया जा रहा है। शनिवार को दोनों के सैंपल फिर जांच के लिए भेजे गए हैं लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं आई है। उधर एसजीपीजीआई में भर्ती किए गए दोनों संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।

लखनऊ में नहीं मिला कोई पॉजिटिव मरीज

no new corona patient found in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर

राजधानी में रविवार को विभिन्न टीमों ने 60 लोगों के सैंपल लिए जबकि शनिवार को 64 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 12 अप्रैल को फूलबाग, नजरबाग, वीरनगर, उदयगंज, हाता रसूल खान आदि क्षेत्रों में  80 टीमों ने घर-घर जाकर सर्वे किया।

इस दौरान 6984 घरों की जांच की गई। लक्षण के आधार पर 66 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें कई ऐसे लोग हैं जिन्हें क्वारंटीन में रखा गया है। रविवार को भी किसी मरीज के पॉजिटिव न पाए जाने से विभाग उत्साहित है।

सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि डायरेक्ट कॉन्टेक्ट वालों को तत्काल क्वारंटीन कराने से वायरस का फैलाव नहीं हो पा रहा है। लोग लॉकडाउन का पालन करते रहें तो इस पर जल्द ही नियंत्रण पा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed