फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No need of incharge DIOS

सात साल बाद इन पदों पर होंगे प्रमोशन

Sun, 06 Apr 2014 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 06 Apr 2014 09:27 AM IST
विज्ञापन
No need of incharge DIOS

शिक्षा विभाग में सात साल बाद डीआईओएस के रिक्त सभी पदों पर पदोन्नति होने जा रही है।

विज्ञापन


इसके लिए वरिष्ठता सूची शीघ्र ही जारी करने की तैयारी है। शिक्षा विभाग 42 दिन के अंदर पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी कर लेना चाहता है।

शिक्षा विभाग में प्रशासनिक अफसरों का पहला पद बेसिक शिक्षा अधिकारी का होगा।

प्रशासनिक सेवा से आने वालों, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के वरिष्ठ प्रवक्ता और राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्यों को बीएसए बनाया जाता है।


क्लास टू में तैनात होने वाले इन अधिकारियों को क्लास वन में पदोन्नति देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक बनाया जाना चाहिए, लेकिन वरिष्ठता क्रम को लेकर विवाद के चलते 2006 के बाद पदोन्नतियां नहीं दी गईं।
विज्ञापन


पदोन्नति को लेकर यह मामला हाईकोर्ट में चल रहा था। वहां से पदोन्नति करने संबंधी आदेश दिया गया है।

शिक्षा विभाग ने इसके आधार पर बीएसए स्तर के अधिकारियों को डीआईओएस के पद पर पदोन्नति देने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

प्रदेश में डीआईओएस स्तर के कुल 193 पद हैं। इसमें से 70 पद जिलों में और 123 पद एडी बेसिक व इसके समकक्ष विभागों में हैं।

सालों से डीआईओएस के पद पर पदोन्नति न होने की वजह से जिलों में बीएसए स्तर के अधिकारियों को प्रभारी डीआईओएस के पद पर तैनात किया जा रहा है।

प्रदेश में मौजूदा समय करीब 15 जिलों में प्रभारी डीआईओएस तैनात हैं। इसलिए शिक्षा विभाग जल्द ही पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी कर लेना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed