फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No muslim MP from uttar pradesh

क्या यूपी में 'अनाथ' हो गए 19 फीसदी मुसलमान?

Sat, 17 May 2014 03:21 PM IST
अनिल श्रीवास्तव/मनोज श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/मनोज श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 17 May 2014 03:21 PM IST
विज्ञापन
No muslim MP from uttar pradesh

यूपी के चुनावी नतीजों ने भाजपा को असीमित खुशी दी

विज्ञापन
है, तो मुस्लिमों को खौफनाक अंधेरी राह की आशंका भी दे दी है। 19 फीसदी से अधिक मुस्लिम आबादी वाले प्रदेश से एक भी मुसलमान का लोकसभा के लिए न चुना जाना सेक्यूलर इंडिया के लिए भी खतरनाक है।


चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में उर्दू विभाग के अध्यक्ष डा. असलम जमशेदपुरी कुछ ऐसी ही बात करते हैं।

वह कहते हैं कि आजादी के बाद ऐसी स्थिति पहली बार हुआ है कि मुस्लिम वोट सपा-बसपा, कांग्रेस व कहीं-कहीं आप में बंटा।

न चाहकर भी मुसलमान अंतिम समय तक भ्रम में रहा और यह तय नहीं कर पाया कि भाजपा को तगड़ी चुनौती कौन दल या व्यक्ति दे सकता है। इसी ऊहापोह में वह खाली हाथ रह गया।’

विज्ञापन

नंबर एक पर नहीं पहुंच पाया मुस्लिम उम्मीदवार

No muslim MP from uttar pradesh

जमशेदपुरी की यह बात किसी हद तक वाजिब भी लगती है क्योंकि रामपुर व मुरादाबाद जैसी सीटों पर भी मुस्लिम उम्मीदवार नंबर एक पर नहीं पहुंच पाया, जिन क्षेत्रों में मुसलमानों की आबादी 50 फीसदी के करीब है।

दरअसल मुसलमानों के दिलोदिमाग में मोदी का हौव्वा तो अवश्य रहा, पर सेक्यूलर दलों से खिन्नता के कारण वह यह तय नहीं कर पाया कि किसके पक्ष में एकजुट हुआ जाए।

अगर पिछले विधानसभा चुनाव पर नजर डाली जाए तो साफ है कि मुसलमानों ने टूटकर सपा को वोट दिया। पर मुजफ्फरनगर दंगे के बाद स्थितियां बिलकुल बदल गई।

दंगों की वजह से मु‌स्लिम सपा से हुए दूर

No muslim MP from uttar pradesh

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में राजनीति शास्त्र के शिक्षक डॉ. आफताब आलम कहते हैं, ‘दंगों के बाद सपा मुसलमानों की पहली पसंद नहीं रही।

पर सपा से नाराजगी के बावजूद मुसलमानों में बसपा या कांग्रेस के प्रति सहानुभूति नहीं पैदा हुई क्योंकि मायावती वीभत्स दंगों के दौरान एक बार भी वहां नहीं गई और कांग्रेस ने खानापूर्ति के लिए ही सब किया।

चूंकि मुसलमानों के दिलो दिमाग में मोदी के नाम का हौव्वा था इसलिए उसने इन भाजपा विरोधी दलों को वोट तो दिया पर किसी से दिल दिमाग से नहीं जुड़ा।

किसी को सपा से ज्यादा एलर्जी थी तो किसी को बसपा या कांग्रेस से। लिहाजा निगेटिव वोटिंग हुई और कहीं सपा को तो कहीं बसपा या कांग्रेस में चला गया।

विज्ञापन

लोकसभा में कौन उठाएगा इनकी आवाज

No muslim MP from uttar pradesh

सबसे चिंतनीय पहलू यह है कि अब उत्तर प्रदेश के मुसलमानों के सवाल संजीदगी से लोकसभा में नहीं उठ पाएंगे।

एक पुराने समाजवादी नेता कहते हैं कि मुस्लिम वोटों के बंटने के कारण न केवल सपा, बसपा व कांग्रेस गर्त में गए बल्कि पीस पार्टी, कौमी एकता दल व उलेमा काउंसिल जैसे संगठन स्थितियों के गुबार में खो गए।

पर हर अंधेरे में उम्मीद की एक किरण देखने वाले डॉ. जमशेदपुरी कहते हैं ‘अब मुसलमानों में इस बात का पश्चाताप है कि वे चुनाव में गोलबंद नहीं हुए।’

उनका मानना है कि अगले चुनाव में निश्चित ही बिना किसी फतवे या मुनादी के किसी एक छाते तले गोलबंद होंगे। शर्मनाक पराजय उम्मीद का रास्ता भी दिखाएगी।

मुस्लिम बहुल संसदीय क्षेत्र

No muslim MP from uttar pradesh

रामपुर, मुरादाबाद, कैराना, बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, संभल, अमरोहा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बरेली, बहराइच, घोसी, पीलीभीत, लखनऊ , बाराबंकी, बदायूं, पीलीभीत व आजमगढ़।

2009 में जीते मुस्लिम उम्मीदवार (सात)
मुरादाबाद- अजहरुद्दीन (कांग्रेस)
सीतापुर- कैसर जहां (बसपा)
संभल- शफीकुर्रहमान बर्क (बसपा)
मुजफ्फरनगर- कादिर राणा (बसपा)
कैराना- तबस्सुम हसन (बसपा)
फर्रुखाबाद- सलमान खुर्शीद (कांग्रेस)
लखीमपुर खीरी-जफर अली नकवी (कांग्रेस)

2014 के चुनाव में मुस्लिम प्रत्याशी
बसपा-19, सपा-13, कांग्रेस-11, भाजपा-0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed