{"_id":"d06571939edbef5a25129d69e6f170a2","slug":"no-more-power-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार शहरियों को मिलेगी बिजली कटौती से मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 हजार शहरियों को मिलेगी बिजली कटौती से मुक्ति
नरेश शर्मा/लखनऊ
Updated Fri, 04 Oct 2013 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय निवासियों के जी का जंजाल बनी अहिबरनपुर उपकेंद्र की ओवरलोडिंग अब खत्म होगी। बार-बार होने वाली बिजली कटौती का दंश झेलना होगा न ही विरोध जताने सड़क पर उतरे लोगों को पुलिस की लाठियां खानी होंगी।
विज्ञापन
यह सब संभव होगा नए बन कर तैयार फैजुल्लागंज उपकेंद्र के चालू होने के बाद। उपकेंद्र का शुभारंभ दशहरे के एक दिन पूर्व 12 अक्टूबर को होगा। उपकेंद्र चालू होने के बाद 15000 उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
फैजुल्लागंज उपकेंद्र बन कर तैयार है, इससे जोड़े जाएंगे अहिबरनपुर उपकेंद्र के 8000 उपभोक्ता। यानी अहिबरनपुर उपकेंद्र से 8000 उपभोक्ताओं का विद्युत लोड 400 एम्पियर कम होगा।
विज्ञापन
अब 15,000 उपभोक्ता दो उपकेंद्र अहिबरनपुर एवं फैजुल्लागंज से अलग-अलग बिजली पाएंगे। लोड कम होने से बीते तीन साल से भीषण गर्मी एवं कड़ाके की ठंडक में बिजली कटौती का जो सिलसिला शुरू होता था, उस पर विराम लगेगा।
33/11 केवी फैजुल्लागंज उपकेंद्र के चालू होने के बाद दोनों उपकेंद्रों पर बिजली कटौती का सिलसिला थम जाएगा। यह अलग बात है कि स्थानीय खराबी एवं अन्य कारणों से बिजली आपूर्ति में व्यवधान आए।
छह से चालू हो सकता है पारेषण उपकेंद्र
33/11 केवी फैजुल्लागंज उपकेंद्र की क्षमता 10 एमवीए है। यानी उपकेंद्र पर पांच-पांच एमवीए के दो पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं।
निर्माण सर्किल के अधीक्षण अभियंता एसके भारती ने बताया कि 33/11 केवी फैजुल्लागंज उपकेंद्र करीब नौ महीने में बनकर तैयार हुआ है।
इसको 132 केवी सहरा सिटी होम पारेषण उपकेंद्र से बिजली मिलेगी। यह उपकेंद्र भी बनकर तैयार हो गया जो संभावित छह या सात अक्टूबर को चालू होेगा। इसके बाद फैजुल्लागंज उपकेंद्र को चार्ज करके उसकी टेस्टिंग शुरू होगी।