फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No job without registration in savayojan office

नौकरी संग स्वरोजगार पाने को सेवायोजन में पंजीयन जरूरी

Tue, 03 Sep 2019 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
No job without registration in savayojan office
अब सेवायोजन में पंजीकरण बिना कहीं नहीं मिलेगी नौकरी, सभी आवेदन फॉर्म होंगे संशोधित
विज्ञापन

अब सरकारी के साथ ही निजी क्षेत्र में नौकरी पाने के लिए भी आवेदक को सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।
इसके बिना न तो नौकरी के लिए कोई आवेदन स्वीकार होगा और न ही सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार का मौका मिलेगा।
शासन के निर्देश पर श्रम मंत्रालय ने निजी क्षेत्र में संचालित सभी फैक्टरी, प्राइवेट कंपनी, फर्म इत्यादि के संचालकों को पत्र भेजकर अपने यहां होने वाले साक्षात्कार के आवेदनपत्र में सेवायोजन पंजीयन का कालम अनिवार्य रूप से जोड़ने का निर्देश दिया है। यह जानकारी जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से भी सभी सरकारी कार्यालयों के विभागाध्यक्षों को साक्षात्कार के आधार पर होने वाली किसी भी तरह की स्थायी भर्ती, संविदा अथवा आउटसोर्सिंग भर्ती में भी आवेदनपत्र में सेवायोजन पोर्टल पर दर्ज पंजीयन को दर्शाने का कॉलम बनाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

इससे पढ़ लिखकर नौकरी की तलाश में निकलने वाले अभ्यर्थियों को अब किसी भी तरह की सरकारी अथवा निजी कंपनी में नौकरी पाने के लिए सेवायोजन विभाग के पोर्टल सेवायोजन.यूपी.एनआईसी.इन पर अपनी शैक्षिक व तकनीकी योग्यता के साथ पंजीकरण कराना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि भविष्य में बिना सेवायोजन पंजीकरण संख्या के नौकरी के आवेदनपत्रों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
शासन ने इसके साथ ही स्वरोजगार अपनाने को अपना व्यवसाय शुरू करने की विभिन्न योजनाओं का लाभ पाने के लिए भी आवेदन करने वाले बेरोजगार अभ्यर्थियों का सेवायोजन पोर्टल पर पंजीयन जरूरी किया गया है।
सहायक निदेशक सुधा पांडेय ने बताया कि सेवायोजन विभाग में पंजीकरण कराने के बाद इसे प्रदर्शित करने पर ही आवेदक का आवेदन योजना में पात्र माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed