फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no increase in power tariff in uttar pradesh.

यूपी में इस साल नहीं लगेगा महंगी बिजली का झटका, नहीं बढेंगी पावर टैरिफ की दरें

Tue, 22 Jan 2019 03:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 22 Jan 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
no increase in power tariff in uttar pradesh.
- फोटो : amar ujala

चुनावी साल में बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है कि दरों में किसी भी तरह की बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को मौजूदा दरों पर ही बिजली मिलेगी। खास बात यह है कि गोशालाओं और धार्मिक स्थलों को बिजली घरेलू दर पर मिलेगी।

विज्ञापन


राज्य विद्युत नियामक आयोग ने मंगलवार को वर्ष 2018-19 के लिए टैरिफ ऑर्डर जारी किया, उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया। गोशालाओं और धर्मस्थलों को घरेलू दर का फायदा तभी मिलेगा जब वहां किसी तरह की व्यावसायिक गतिविधियां संचालित न हो रही हों।
विज्ञापन


पहले इन्हें व्यवासायिक श्रेणी में बिजली मिल रही थी। वहीं बुंदेलखंड के निजी नलकूपधारक उपभोक्ताओं को नवंबर से फरवरी के बीच रबी फसल के लिए रियायती बिजली मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

हर माह 1000 तक का फायदा

no increase in power tariff in uttar pradesh.
डेमो
नए टैरिफ के अनुसार घरेलू बिजली 5 किलोवाट तक के कनेक्शन वाले गोशालाओं व धार्मिक स्थलों को मिलेगी बशर्ते उनका पंजीकरण व मान्यता चैरिटेबल ट्रस्ट में हो। 5 हार्सपावर तक की गौशालाओं की बिलिंग भी ग्रामीण क्षेत्र में कृषि श्रेणी के निजी नलकूप उपभोक्ताओं के लिए तय दर के अनुसार की जाएगी। घरेलू टैरिफ और नलकूप श्रेणी में बिलिंग से छोटे धर्मस्थलों व गौशालाओं को हर माह 500 से लेकर 1000 रुपये की बचत होगी। 

किसानों को बिल पर छूट मिलेगी बशर्ते...
ग्रामीण क्षेत्र के निजी नलकूप उपभोक्ताओं को देय तिथि या उससे पहले बिल जमा करने पर 5 फीसदी जबकि ग्रामीण क्षेत्र के  अनमीटर्ड उपभोक्ताओं को मीटर लगवाने पर मार्च 2019 तक बिल में 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

 

पढें, यह भी प्रावधान

no increase in power tariff in uttar pradesh.
डेमो
यह भी प्रावधान
- प्री-पेड मीटर लगवाने पर बिजली दर में 1.25 फीसदी की छूट मिलेगी।
- सोलर वाटर हीटर लगाने व उसके उपयोग पर 100 रुपये प्रतिमाह की छूट जारी रहेगी।

एडवांस भुगतान पर जमानत राशि की दर से ब्याज
अगर उपभोक्ता बिल का एडवांस भुगतान करता है, तो जमा राशि पर ब्याज मिलेगा। यह ब्याज जमानत राशि पर मिलने वाले ब्याज दर के बराबर होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed