फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no helmet no entry in offices in uttar pradesh.

बिना हेलमेट ऑफिस में 'नो एंट्री', पूरे प्रदेश में लागू करने की तैयारी

Mon, 29 Jan 2018 01:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 29 Jan 2018 01:35 PM IST
विज्ञापन
no helmet no entry in offices in uttar pradesh.
सांकेत‌िक च‌ित्र - फोटो : amar ujala

आगरा पुलिस का ‘नो हेल्मेट नो इंट्री’ का प्रयोग अब पूरे प्रदेश में लागू करने की तैयारी है। यानी, दुपहिया वाहन चालकों को सरकारी कार्यालयों या प्राइवेट दफ्तरों में तभी प्रवेश मिलेगा, जब वे हेलमेट पहनेंगे।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार का कहना है कि आगरा पुलिस के इस अभियान को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इसकी विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद प्रदेश के सभी जिलों में इसे लागू कराने के लिए जिलाधिकारियों व पुलिस कप्तानों को सर्कुलर जारी किया जाएगा। एडीजी कानून व्यवस्था आनंद कुमार भी आगरा पुलिस की इस पहल को पूरे प्रदेश में लागू किए जाने पर विचार करने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन


आगरा के एसएसपी अमित पाठक ने इस अभियान की शुरुआत अपने दफ्तर से की थी। इसके तहत तमाम थानाध्यक्षों व शाखा प्रभारियों को पत्र लिखकर निर्देश दिया गया कि सभी पुलिसकर्मी दोपहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट का इस्तेमाल करें। इतना ही नहीं, उन्हें यह भी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया कि बिना हेल्मेट के कोई भी व्यक्ति थाना, पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय में न आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका अनुपालन न करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ यातायात नियमों के तहत विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त कार्यालय के मुख्यद्वार पर ‘नो हेल्मेट नो इंट्री’ और ‘हेल्मेट नहीं तो प्रवेश नहीं’ का स्लोगन लगाने के लिए कहा गया। यह अभियान कितना सफल हो रहा है, इससे जानने के लिए एसएसपी खुद हेल्मेट लगाकर बाइक से शहर में निकल रहे हैं और लोगों का फीडबैक ले रहे हैं।

निजी प्रतिष्ठानों ने भी आइडिया को अपनाया

no helmet no entry in offices in uttar pradesh.
प्रतीकात्मक फोटो

एसएसपी अमित पाठक के इस आइडिया ने रंग लाया। आगरा के कुछ प्राइवेट प्रतिष्ठानों ने अपने कर्मचारियों को जो दोपहिया वाहनों से आते हैं, उन्हें बिना हेल्मेट के संस्थान में प्रवेश देने से मना कर दिया। इसके बाद कुछ व्यापारी भी इस आंदोलन से जुड़ गए। अब वे मुहिम चला रहे हैं कि पूरे आगरा में दोपहिया चलाने वाले सभी लोग हेल्मेट जरूर पहने।

डीएम को भाया एसएसपी का आइडिया
आगरा पुलिस की यह पहल को सबसे पहले वहां के जिलाधिकारी गौरव दयाल ने अपनाया। उन्होंने जिले के सभी सरकारी कार्यालयों के मुखिया को आदेश जारी कर कहा कि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी जो दोपहिया से चलते हैं, वह बिना हेल्मेट के कार्यालय में प्रवेश न करे। साथ ही उन्हें यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि बिना हेल्मेट के कोई भी दोपहिया चालक कार्यालय में न आए। इस आदेश की अवहेलना करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मामले पर एसएसपी आगरा अमित पाठक का कहना है कि सड़क हादसे में हर साल सैकड़ों लोगों की मौत हो जाती है। लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की जरूरत है। जब हम खुद हेल्मेट लगाकर चलेंगे तो बाकी लोगों से इसका पालन कराने में अधिक दुश्वारी नहीं आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed