फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no hearing even after 800 complaints

800 शिकायतें मगर सुनवाई नहीं, फाइल भी गायब, एलडीए अधिकारियों का कहना खुद शिकायतकर्ता कभी सामने नहीं आया

Sat, 03 Jul 2021 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
no hearing even after 800 complaints
एलडीए में एक ऐसा शिकायतकर्ता है जोकि अभी तक करीब 800 शिकायतें आईजीआरएस या एलडीए में सीधे कर चुका है। इसके बाद भी उसकी शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसकी विरामखंड में भवन आवंटन की फाइल गायब कर दी गई है। अधिकारी भी इसके बारे में कुछ भी सुनना नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन

खुद को भवन 5/801 का आवंटी बता रहे हरिओम कुमार का कहना है कि 2019 में उसकी डुप्लीकेट फाइल भी खोली जा चुकी है। इसके बाद भी भवन पर कब्जा दिए जाने की कार्रवाई बाबू दीपक सिंह नहीं होने दे रहा। नजूल अधिकारी आनंद कुमार सिंह पर भी शिकायतकर्ता ने बाबू का सहयोग करने का आरोप लगाया है, जिससे कि वरिष्ठ अधिकारियों तक प्रकरण भी नहीं पहुंच सके। भवन की रजिस्ट्री करने की जगह मेरे खिलाफ ही एफआईआर कराए जाने की धमकी मुझे दी जाती है। इस प्रकरण की शिकायत सांसद व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से भी की गई है। सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने एलडीए सचिव को अब पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा है। वहीं सचिव पवन गंगवार ने नजूल अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

कभी शिकायतकर्ता खुद नहीं मिला
नजूल अधिकारी आनंद कुमार सिंह का कहना है कि यह शिकायतकर्ता एक-एक दिन में 50 तक आईजीआरएस कर रहा है। इसके उलट कभी व्यक्तिगत रूप से नहीं मिला। फोन कर उसे बुलाया भी गया, जिससे प्रकरण का निस्तारण हो सके। इसके बाद भी वह कार्यालय में आकर नहीं मिला। अगर उसके पक्ष में एलडीए ने आवंटन किया हुआ है। इसके रिकॉर्ड का परीक्षण करा आवश्यक कार्यवाही की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed