फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no fees to pass map in lda

LDA अब फ्री में पास करेगा नक्शा

Tue, 28 Jan 2014 12:34 PM IST
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 28 Jan 2014 12:34 PM IST
विज्ञापन
no fees to pass map in lda

एलडीए हाईकोर्ट के फैसले का सम्मान करते हुए अब बिना किसी भी तरह का शुल्क लिए मानचित्र पास करेगा।

विज्ञापन


सभी तरह के विकास शुल्क और मानचित्र शुल्कों को हाईकोर्ट ने हाल ही के अपने एक फैसले में अवैध करार दे दिया है। इस वजह से प्राधिकरण में मानचित्र पास नहीं हो पा रहे हैं।

ऐसे हालातों से बचने के लिए एलडीए ने अब बिना शुल्क के मानचित्र पास करने का निर्णय लिया है। इसमें एक शर्त यह होगा कि, जो भी व्यक्ति मानचित्र पास कराएगा, उसको एक हलफनामा देना होगा।
विज्ञापन


इस हलफनामे के मुताबिक जब शासन विकास शुल्कों को लेकर प्रदेश स्तर की स्पष्ट नीति बना देगा, उसके बाद में आवेदक को वे सारे शुल्क प्राधिकरण में जमा करने होंगे। तब ही मानचित्र रिलीज किया जाएगा और कंपलीशन सर्टिफिकेट मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास शुल्क सहित मानचित्र के तमाम शुल्कों के बिना लखनऊ विकास प्राधिकरण में कुछ समय से नक्शों को पास करने की प्रक्रिया ठप पड़ी थी। एलडीए के अधिकारी भी असमंजस में थे।

जबकि, शासन इस संबंध में जल्द ही नई नीति जारी करने की तैयारी कर रहा है। फिर भी जब तक यह नीति नहीं जारी होती है, प्राधिकरण मानचित्र पास नहीं कर रहा था।

दरअसल हाईकोर्ट के फैसले के चलते अगर इस दौरान कोई भी नक्शा पास किया गया तो बिना कोई शुल्क लिए ही जारी करना होगा। अब मानचित्र पास करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।


अदालत ने विकास शुल्कों को गलत बताया है, इसलिए एलडीए अब इन शुल्कों की वसूली नहीं करेगा। लोगों को हलफनामा देना होगा, कि वे विकास शुल्क की नीति आते ही सभी मदों का भुगतान कर देंगे। अन्यथा उनका मानचित्र अवैध करार दे दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed