{"_id":"6074ac008ebc3e8d1a15490c","slug":"no-effect-of-corona-on-automobile-industry-lko-city-news-lko573936483","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की दहशत से ऑटोमोबाइल सेक्टर बेअसर, शुभ मुहूर्त के लिए चार पहिया वाहन बाजार तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की दहशत से ऑटोमोबाइल सेक्टर बेअसर, शुभ मुहूर्त के लिए चार पहिया वाहन बाजार तैयार
विज्ञापन
कारोबारियों का कहना है कि ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर कोरोना का असर नहीं है।
- फोटो : ??? ?????
नवरात्र के शुभ मुहूर्त के लिए वाहन बाजार तैयार हैं और कोरोना की दहशत से ऑटोमोबाइल सेक्टर बेअसर है। कारोबारियों का कहना है कि लॉकडाउन न हो तो जैसा सोचा है बाजार वैसा ही जाएगा।
ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े लोगों का कहना है कि संक्रमण ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट के प्रति लोगों का मोहभंग किया है और चार पहिया अब जरूरत बन गए हैं।
सहालग और नवरात्र एक ही महीने में पड़ जाने का फायदा भी इस सेक्टर को मिलेगा। कारोबारियों का कहना है कि जरूरतों वाली और शादियों की खरीदारी का प्रतिशत 50-50 है।
नवरात्र के पहले दिन की बुकिंग को लेकर जहां कुछ कारोबारी काफी खुश हैं वहीं कुछ का यह भी कहना है कि कोरोना की दहशत के बीच काफी लोगों ने डिलीवरी स्थगित करवाई है।
विज्ञापन
वहीं, ज्यादातर शो रूम में एक बार में दो गाड़ियों की डिलीवरी की व्यवस्था की गई है। आग्रह किया गया है कि अधिकतम दो लोग ही गाड़ी लेने आएं।
छह महीने में काफी अच्छा हुआ है कारोबार
मेगा मोटर के सीईओ इमरान अहमद कहते हैं कि नवरात्र के पहले दिन 25-30 गाड़ियां दे रहे हैं। हमारे तीन आउटलेट हैं। मुख्य गोमतीनगर में, दूसरा कुर्सी रोड और तीसरा देवा रोड पर है। छह से आठ महीने के बीच कारोबार काफी अच्छा गया है, क्योंकि वाहनों की मांग खूब है। वोक्स वैगन के एक अधिकारी के मुताबिक, सारे प्रोटोकॉल के तहत डिलीवरी की व्यवस्था की है। नवरात्र में 18-20 गाड़ियों का शेड्यूल तय किया है। एक-दो गाड़ियों का फर्क पड़ेगा।
25 फीसदी डिलीवरी स्थगित
एसआरएम मोटर्स के पीयूष अग्रवाल कहते हैं कि कोरोना प्रभाव एकदम नहीं है, ऐसा नहीं कह सकते। ये अलग बात है कि ऑटोमोबाइल सेक्टर ठीकठाक बूम कर रहा है, लेकिन बुकिंग के बावजूद डिलीवरी संशय में है। सोमवार की बात करें तो 25 फीसदी डिलीवरी स्थगित हैं। या तो लेने वाले के यहां कोरोना केस निकल आया है या आसपास के इलाके में ऐसा कुछ है। वहीं, बीएमडब्ल्यू के साबिर इरफान कहते हैं कि कोविड का असर है, फिलहाल कुछ कह नहीं सकते।
छह महीने की वेटिंग पर मिल रहीं गाड़ियां
एसएएस हुंडई के गुंजित कालरा कहते हैं कि ऑटोमोबाइल सेक्टर लगातार आगे बढ़ रहा है। एक-दो दिन बाद बिक्री के सही आंकड़े दे पाएंगे। सप्लाई भरपूर है, पर मांग इतनी जबर्दस्त है कि वेटिंग छह महीने तक पहुंच गई है। क्रेटा और वेन्यू बहुत ज्यादा पसंद की जा रही हैं। सहालग ने बाजार को एक बोनस देने का काम किया है।