फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No documents, so temple and coaching were not accepted, people are angry

Lucknow News: कागजात नहीं, इसलिए नहीं माना मंदिर और कोचिंग, लोगाें में आक्रोश

Wed, 09 Apr 2025 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
No documents, so temple and coaching were not accepted, people are angry
प्रदर्शन करते लोग।
लखनऊ। अमराई गांव में देसी शराब के ठेके के विरोध में स्थानीय लोगों का प्रदर्शन जारी है। आबकारी विभाग के अफसरों के खिलाफ भी आक्रोश है, क्योंकि आबकारी विभाग की जांच में दावा किया गया है कि दुकान के पास जहां मंदिर और कोचिंग बताई गई है, संबंधित लोग उसके दस्तावेज नहीं दे सके। विभाग ने मंदिर को शराब की दुकान से 200 मीटर दूर बताया है और दुकान का सही आवंटन करने का दावा किया है।
विज्ञापन

बीते महीने शराब की दुकानों के लिए लॉटरी हुई थी, जिसके तहत अमराई गांव में भी देसी शराब का एक ठेका खोला गया था। ठेका खुलने के विरोध में ग्रामीणों ने विरोध शुरू किया था। आरोप लगाया था कि दुकान के पास ही मंदिर और कोचिंग है। नियमों के विरुद्ध ठेका खोला गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत के बाद आबकारी विभाग ने जांच की। जांच में बताया कि ठेके के पास स्थानीय निवासी अभिषेक जायसवाल के घर के गेट पर एक लघु रूप में निर्मित मंदिर है। उनसे मंदिर संबंधी दस्तावेज मांगे गए, जो वह पेश नहीं कर सके। वहीं, कोचिंग संचालक भी कोई कागजात नहीं दिखा सके। जांच में वहां पर खोली दुकान को सही ठहराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर भारतीय किसान यूनियन व स्थानीय निवासियों का कहना है कि मंदिर मंदिर होता है। छोटे और बड़े मंदिर का हवाला देना गलत है। इसलिए ठेका शिफ्ट किया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो वे बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करेंगे।

---
शिफ्ट होगा ठेका
इधर, लोगों के आक्रोश को देखते हुए आबकारी विभाग ने दुकान संचालक के साथ मिलकर निर्णय लिया है कि दुकान कुछ दूर पर शिफ्ट की जाएगी, मगर इसमें थोड़ा समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed