{"_id":"617d272f91c7c81d071bd946","slug":"no-corona-case-in-39-districts-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड अपडेट: यूपी में कोरोना के 107 मामले सक्रिय, 39 जिलों में एक भी केस नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड अपडेट: यूपी में कोरोना के 107 मामले सक्रिय, 39 जिलों में एक भी केस नहीं
Sat, 30 Oct 2021 04:36 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 30 Oct 2021 04:36 PM IST
सार
यूपी में बीते 24 घंटे में सिर्फ 20 नए कोरोना मरीज पाए गए हैं। वहीं, प्रदेश की पात्र 21.87 फीसदी जनता का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 107 है। 39 जनपदों में एक भी एक्टिव केस नहीं है। प्रदेश में विगत 24 घंटे में हुई 01 लाख 64 हजार 292 सैम्पल की टेस्टिंग में 08 जिलों में 20 नए संक्रमित मरीज पाए गए, जबकि 10 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।
विज्ञापन
प्रदेश में अब तक 16 लाख 87 हजार 145 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक 13 करोड़ 01 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में 9 करोड़ 78 लाख से अधिक लोगों को पहली डोज मिल चुकी है, जबकि 03 करोड़ 22 लाख से अधिक लोगों ने टीके की दोनों डोज प्राप्त कर ली है। टीकाकरण के लिए पात्र 21.87 फीसदी प्रदेशवासी पूरी तरह टीकाकवर प्राप्त कर चुके हैं। 66.40 फीसदी लोगों ने कम से कम एक डोज लगवा ली है।
विज्ञापन
जनपद आगरा, अलीगढ़, औरैया, अयोध्या, बदायूं, बागपत, बलिया, बहराइच, भदोही, बिजनौर, बुलंदशहर, चन्दौली, चित्रकूट, देवरिया, इटावा, फिरोजाबाद, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जौनपुर, झांसी, कानपुर देहात, कासगंज, कुशीनगर, महराजगंज, महोबा, मैनपुरी, प्रतापगढ़, रायबरेली, संतकबीरनगर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, सुल्तानपुर और उन्नाव में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।