{"_id":"5fb3b4328ebc3e9bf733cea9","slug":"no-confirm-seats-for-mumbai-and-kolkata-even-in-tatkal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण केंद्र पर पहुंचे लोगों को मायूसी लगी हाथ, मुंबई समेत इस शहर के लिए तत्काल में भी कंफर्म सीट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण केंद्र पर पहुंचे लोगों को मायूसी लगी हाथ, मुंबई समेत इस शहर के लिए तत्काल में भी कंफर्म सीट नहीं
Tue, 17 Nov 2020 05:00 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 17 Nov 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
चारबाग स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
दीपावली के बाद लखनऊ से मुंबई, कोलकाता लौटने वालों की भीड़ शुरू हो गई है। इन लंबी दूरी की ट्रेनों में करीब 250-300 की वेटिंग के चलते यात्रियों को तत्काल का ही सहारा है। हालांकि, रविवार व सोमवार को तत्काल के कंफर्म टिकट के लिए आरक्षण केंद्र पहुंचे यात्रियों को मायूसी मिली।
विज्ञापन
पुष्पक एक्सप्रेस से मुंबई जाने के लिए रविवार को यात्री आरक्षण केंद्र पहुंचे तो स्लीपर व थर्ड एसी में क्रमश: 46 व 38 सीटें खाली थीं, पर तत्काल बुकिंग शुरू होते ही वेटिंग चलने लगी। मंगलवार की ट्रेन के लिए सोमवार को काउंटर पर पहुंचे यात्रियों को भी वेटिंग में ही टिकट मिले।
विज्ञापन
कुशीनगर एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, गोरखपुर एलटीटी आदि ट्रेनों में भी तत्काल में कंफर्म टिकट नहीं मिला। यही हाल कोलकाता की ट्रेनों का रहा। हालांकि, फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों से कुछ राहत जरूर मिली। यात्री अमृत सिन्हा ने बताया कि जब प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर से टिकट दलाली चल रही है तो आम जनता को कंफर्म टिकट कैसे मिलें? उधर, लखनऊ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को तत्काल में कुछ राहत मिली, लेकिन लखनऊ मेल में मारामारी रही। हालांकि, शताब्दी ने सफर आसान किया।
विज्ञापन